- दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज धूल भरी आंधी के कारण दिन में अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी प्रभावित हुई.
- मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में क्षेत्र का मौसम सुहावना और आंशिक बादलों के साथ साफ रहेगा.
- अधिकतम तापमान में गिरावट आई है जिससे सुबह और शाम के वक्त मौसम पहले से अधिक ठंडा और सुखद बना है.
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज धूल भरी आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे कई इलाकों में रात जैसा नजारा देखने को मिला. तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार आसमान में छा गया और विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई. अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया.
IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहावना और साफ रहने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूप खिलने की संभावना जताई गई है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दिन का मौसम पहले से कहीं ज्यादा सुहावना हो गया है. सुबह और शाम के वक्त हल्की गुलाबी ठंड ने मौसम को और भी आकर्षक बना दिया है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी का स्तर सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 65 प्रतिशत रह सकता है.
वहीं, 11 अक्टूबर को भी मौसम 10 अक्टूबर जैसा ही रहेगा। तापमान 32 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा और आंशिक बादलों के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा. अगर हम 12 अक्टूबर के पूर्वानुमान की बात करें, तो इस दिन आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा में नमी का स्तर 80 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगा.
ये भी पढ़ें : CJP का प्रोटेस्ट रोकने दिल्ली बनी दुर्ग, NDLS और NZM पर नहीं आएंगी ट्रेनें, 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं