इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और गौ सुरक्षा को मौलिक अधिकार बनाया जाए. उनका यह भी कहना है कि भारतीय संविधान के आर्टिकल 48 में गौ हत्या पर रोक को संघ सूची में रखने के बजाए राज्य सूची में रख दिया गया. इसीलिए भारत के कई राज्यों में गौकशी पर रोक नहीं है. जस्टिस शेखर कुमार यादव ने यह टिप्पणी संभल के गौकशी के एक आरोपी की जमानत रद्द करते हुए अपने आदेश में की है. अपने 12 पन्ने के आदेश में अदालत ने गाय की उपयोगिता और भारतीय संस्कृति गाय के स्थान की चर्चा की है. और बताया है कि मुग़ल शासकों से लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और तमाम धर्म गुरुओं तक ने गौकशी का विरोध किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अदालत ने कहा है कि हिन्दू धर्म के अनुसार गाय में 33 कोटि देवता निवास करते हैं. ऋग्वेद में गाय को अघन्या, यजुर्वेद में गौर अनुपमेय, अथर्ववेद में सम्पत्तियों का घर कहा गया है. भगवान कृष्ण को सारा ज्ञान गौचारणो से ही मिला है. भगवान राम के पूर्वज राजा दिलीप नंदिनी गाय की पूजा करते थे. भगवान शंकर के वाहन नंदी गाय वंशज ही थे. तीर्थंकर भगवान रामदेव का चिन्ह बैल है. गुरु वशिष्ठ ने गाय के कुल का विस्तार किया था. बाल गंगाधर तिलक ने कहा कि चाहे मुझे मार डालो पर गाय पर हाथ न उठाओ. रसखान ने कहा कि दुबारा जन्म हो तो मैं नंद की गाय बनूं. बाबर, हुमायूं और अकबर ने अपने धार्मिक त्योहारों पर गाय की बलि पर रोक लगायी. मैसूर के नवाब हैदर अली ने गौहत्या को दंडनीय बनाया. मौलाना मोहम्मद अली, शौकत अली, हाकिम अजमल खान मौलाना अब्दुल बारी ने गौकशी का विरोध किया. सूफी ख्वाजा हसन निज़ामी ने "तर्क-ए-गौकशी" नाम की किताब में गौ हत्या का विरोध किया.
तीसरा विश्व युद्ध गाय के कारण होगा : स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि
दयानंद सरस्वती ने लिखा कि एक गाय पूरे जीवन 410 से 440 लोगों का भोजन जुटाती है, जबकि उसके मांस से सिर्फ 80 लोगों का पेट भरता है. इन सब को ध्यान में रखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं