विज्ञापन
This Article is From May 22, 2022

Covid-19 Updates : कल के मुकाबले आज कम आए कोविड के डेली मामले, 24 घंटों में 2,226 नए केस दर्ज

Covid-19 Updates : देश में कल के मुकाबले आज कम कोविड के मामले दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,226 नए मामले सामने आए.

Covid-19 Updates : कल के मुकाबले आज कम आए कोविड के डेली मामले, 24 घंटों में 2,226 नए केस दर्ज
कोरोना के मामलों में हल्की गिरावट
नई दिल्ली:

Covid-19 Updates : देश में कल के मुकाबले आज कम कोविड के मामले दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,226 नए मामले सामने आए. बीते दिन कोरोना के 2323 नए मामले दर्ज किए गए थे. इस लिहाज से देखा जाए तो आज कोरोना के मामलों में हल्की कमी जरूर आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हजार से ज्यादा है.

पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 2202 लोग ठीक भी हुए, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4,25,97,003 हो गई है. वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि देश में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 4,42,681 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 84.67 करोड़ 84,67,97,414 तक पहुंच गया है.

बता दें कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 192.28 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है

थॉमस कप विजेताओं से मिले PM मोदी, प्रणय बोले- आजादी के 75वें साल पर कप जीतना गर्व का क्षण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid In India, Corona Cases In India, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com