भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर वे सोशल मीडिया में कोरोना वायरस महामारी के दौरान बैंक के कामकाज को लेकर कोई विपरीत पोस्ट करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में सभी अंचलों के मुख्य महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में SBI ने कहा है कि उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैंक, उसके प्रबंधन और नीतियों को बाधित करने वाले पोस्ट कर रहे हैं. सूत्रों ने एक परिपत्र के हवाले से कहा, "हमने बैंक की शाखाओं और कार्यालयों के कामकाज से संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों में बढ़ोतरी देखी है... कई ऐसी पोस्ट हैं जिनमें कोविड-19 महामारी के संदर्भ में बैंक का परिचालन बंद नहीं करने पर आलोचना की गई है, और जहां ऐसे महत्वपूर्ण समय में बैंक की भूमिका की बहुत कम सराहना की गई है."उन्होंने कहा कि बैंक ने पहले ही पश्चिम बंगाल स्थित अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस कदम की एसबीआई कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग ने आलोचना की है और इसे अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश बताया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि कोरोना वायरस संकट के बीच एसबीआई एकमात्र ऐसा बैंक है, जिसने इस तरह का परिपत्र जारी किया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
इस बारे में संपर्क करने पर कोलकाता अंचल के एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक रंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि बैंक की एक सोशल मीडिया नीति है, जिसका पालन करने की प्रत्येक कर्मचारी से अपेक्षा की जाती है, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने कहा कि हर कोई कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन अगर इस तरह की पोस्ट से बैंक की छवि धूमिल होती है, तो जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.
Video: 31 मई तक EMI नहीं लेगा बैंक लेकिन ग्राहकों को देना होगा ब्याज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं