स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. हजारों अभ्यर्थी इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होनेके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आएगा, जिसमें रोल नंबर सर्च कर अपना स्टेटस चेक करना होगा. रिजल्ट के बाद स्कोरकार्ड और कट-ऑफ बाद में जारी की जाएगी. स्टेट बैंक की तरफ से कुल 7,680 जूनियर एसोसिएट के पदों पर ये भर्ती निकाली गई थी.
मेंस परीक्षा की तैयारी
प्रीलिम्स रिजल्ट से पहले ही उम्मीदवारों ने मेंस की तैयारी शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में पास होंगे, उन्हें ही मेंस में शामिल होने का मौका मिलेगा. SBI क्लर्क मेंस परीक्षा 26 और 27 नवंबर को आयोजित होने वाली है.
SBI Clerk Prelims रिजल्ट ऐसे करें चेक
- रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर Careers सेक्शन पर जाएं
- इसके बाद Current Openings पर क्लिक करें
- SBI Clerk Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें
स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, कुल मिले अंक, विषयवार अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी शामिल होगी.
सितंबर में हुई थी परीक्षा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया था, जिसके बाद परीक्षा 26 और 27 सितंबर को देशभर के तमाम शहरों में आयोजित हुई. अब आज या कल में इसका रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट के बाद पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और लिंक एक्टिव होते ही तुरंत अपना स्टेटस चेक करें.
यह भी पढ़ें | एक साथ भर्ती हुए अग्निवीर हो जाएंगे सीनियर-जूनियर, क्या सैलरी पर भी पड़ेगा असर?
यह भी पढ़ें | IIM से पढ़ने वाली अक्षिता जैन ने छोड़ी 50 लाख की नौकरी, साध्वी बनने के बाद जोधपुर में निकला वरघोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं