Covid-19 Pandemic: भारत में सोमवार को कोविड-19 से 84 लोगों की मौत हुई और पिछले दस दिनों से देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या रोजाना 150 से कम है. देश में फिलहाल संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या (Corona patients in India) एक लाख 48 हजार 609 है जो कुल संक्रमण का 1.37 फीसदी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई. इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, दमन और दीव, दादरा एवं नागर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, राजस्थान, मेघालय, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और असम शामिल हैं.
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी असरदार : अध्ययन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, निरूद्ध क्षेत्र, लोगों की निगरानी, व्यापक जांच, मानक क्लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल के कारण मृत्यु दर में कमी आई है, साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या भी कम हुई है.मंत्रालय ने कहा कि केंद्र, राज्यों, संघ शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयास के कारण मृत्यु दर में कमी आई है.इसने कहा कि देश में 24 घंटे के अंतराल में 11,831 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 11,904 लोग संक्रमण से ठीक हुए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत में संक्रमण के 12,000 से अधिक नए मामले, 78 और लोगों की मौत
देश के पांच राज्यों में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या का 81 फीसदी है. केरल और महाराष्ट्र में ही पूरे देश में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों के 70 फीसदी मामले हैं.मंत्रालय ने बताया कि 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या पांच हजार से कम है. ठीक हुए लोगों की संख्या 1,05,34,505 है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘इलाज करा रहे लोगों और संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या का अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह संख्या 1,03,85,896 है.''केरल में रोजाना आने वाले मामलों की संख्या सर्वाधिक 6075 रही, जबकि महाराष्ट्र में 2673 और कर्नाटक में यह संख्या 487 रही.
हर्ड इम्युनिटी की ओर बढ़ रही है दिल्ली
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं