Corona Update in India: देशभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या आज 4302 पहुंच गई. 19 मई को कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 257 थी. 26 मई को ये आंकड़ा 1010 तक पहुंच गया. 31 मई को तीन हजार का आंकड़ा पार करते हुए ये संख्या 3395 हो गई. पहली नजर में तेजी से बढ़ते हुए आंकड़े डराते हैं. चौथी लहर आने की भी चर्चा हो रही है. पर इन्हीं आंकड़ों को ध्यान से देखने पर आशंका कम भी होने लगती है. आइए इसे पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करते हैं.
देश में कोरोना की तेजी से बढ़ती रफ्तार हुई कम
भारत में 30 मई को कोरोना के कुल 2710 एक्टिव केस थे, जो बढ़कर 31 मई को 3395 हो गए. यानि कि 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी. 1 जून को ये कोरोना केस में बढ़ोत्तरी की रफ्तार घटकर 11 फीसदी रह गई. आज यानि की 4 जून को ये आंकड़ा लगभग 7 फीसदी रहा. साफ है कोरोना केस बढ़ने की रफ्तार तेजी से कम हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाले 5 राज्यों में कैसी है स्थिति?
केरल में एक्टिव केस हुए कम

भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल से हैं. केरल में 2 जून को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1435 हो गई. ये आंकड़ा आज घटकर 1373 हो गया. केरल में 31 मई को कोरोना के सक्रिय केस 16 फीसदी से ज्यादा बढ़ें. 1 जून को कोरोना केस में बढ़ोत्तरी की रफ्तार घटकर 5 फीसदी से कम रह गई. आज यानि की 4 जून को निगेटिव ग्रोथ देखने को मिली और ये आंकड़ा -3% हो गया.
महाराष्ट्र में भी स्थिति नियंत्रण में

केरल के बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं. महाराष्ट्र में अभी कोरोना के 510 मरीज हैं. महाराष्ट्र में 31 मई को कोरोना के सक्रिय केस 10 फीसदी बढ़ें. 1 जून को कोरोना केस में बढ़ोत्तरी की रफ्तार घटकर 4 फीसदी से कम रह गई. आज यानि की 4 जून को ये आंकड़ा घटकर 3% हो गया.
गुजरात में कोरोना केस में बढ़ोत्तरी देश के औसत से अधिक

गुजरात में अभी कोरोना के मरीजों की संख्या 461 है. गुजरात में 31 मई को कोरोना के सक्रिय केस 19 फीसदी बढ़ें. 1 जून को कोरोना केस में बढ़ोत्तरी की रफ्तार बढ़कर 21 हो गई. आज यानि की 4 जून को ये आंकड़ा घटकर 16 फीसदी हो गया.
दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस कम होकर फिर बढ़े

दिल्ली में 2 जून को कोरोना के 483 सक्रिय केस थे, जो 3 जून को घटकर 393 हो गए. आज यानि कि 4 जून को इनकी संख्या फिर बढकर 457 हो गई. दिल्ली में 31 मई को कोरोना के सक्रिय केस 27 फीसदी से ज्यादा बढ़े. 4 जून को ये आंकड़ा घटकर 16 फीसदी हो गया.
पश्चिम बंगाल में केस तेजी से बढ़े, फिर रफ्तार हुई कम

सबसे ज्यादा कोरोना केस के मामले में देश में पश्चिम बंगाल का नंबर पांचवां है. पश्चिम बंगाल में अभी कोरोना के 432 एक्टिव केस हैं. पश्चिम बंगाल में 31 मई को कोरोना के सक्रिय केस 77 फीसदी बढ़े. 1 जून को कोरोना केस में बढ़ोत्तरी की रफ्तार घटकर 40 फीसदी से रह गई. 4 जून को ये आंकड़ा 16% हो गया.
NDTV Data Story की अन्य स्टोरी यहां पढ़ें-
1. गर्मी में नहीं है गर्म मौसम... आखिर भारत क्यों बन गया है क्लाइमेट चेंज के लिए केस स्टडी?
2. क्या अगले 10 महीने में नक्सलमुक्त हो जाएगा भारत? आंकड़ों से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं