Coronavirus Pandemic: देश में कोरोना वायरस के केसों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. मंगलवार को नीति आयोग (NITI Aayog) में काम करने वाले एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. नीति आयोग के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दे गई. ट्वीट में कहा गया है, 'नीति भवन में काम करने वाले एक कर्मचारी को कोविड-19 (COVID-19)पॉजिटिव पाया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सभी दिशानिर्देशों का नीति आयोग पालन कर रहा है. बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.' बिल्डिंग में डिसइन्फेक्शन और सेनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही कोविड पॉजिटिव पाए गए शख्स के संपर्क में आए सभी लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है.
An employee working at NITI Bhavan has been detected positive with COVID-19. It was informed to the authorities at 9 am this morning. NITI Aayog is following all the due protocols necessary as per the Ministry of Health guidelines. The building has been sealed.
— NITI Aayog (@NITIAayog) April 28, 2020
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Disinfection and sanitisation of the building are underway. Contacts of the single covid-positive person have been asked to go on self-quarantine.
— NITI Aayog (@NITIAayog) April 28, 2020
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ते हुए 29 हजार के पार पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में, 29,435 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 934 लोगों की मौत हुई है. मंगलवार सुबह आठ बजे बजे तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 21,632 है और 6,869 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. महाराष्ट्र और गुजरात कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हैं. दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है.
कोविड-19 से अब तक देश में कुल 934 लोगों की जान जा चुकी है, इसमें से 741 मौतें अकेले इन 5 राज्यों से हैं. अब तक हुई मौतों में इन राज्यों से 79.33% मौत के मामले आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. यहां कोरोना की वजह से अब तक 369 लोगों की जान जा चुकी है. कुल मौत के आंकड़ों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 39.50 प्रतिशत है. इसी प्रकार, गुजरात (17.34 प्रतिशत) में 162 लोगों, मध्य प्रदेश (11.78 प्रतिशत) में 110, दिल्ली (5.78 प्रतिशत) में 54 और राजस्थान (4.92) में अब तक 46 लोगों की मौत हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं