विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2018

सुनंदा पुष्कर केस में शशि थरूर पर केस चलेगा या नहीं इस पर फैसला आज, पुलिस ने बताई हैं ये 10 बड़ी बातें

इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की चार्जशीट पर संज्ञान तो नहीं लिया लेकिन कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने इस केस से जुड़ी अहम जानकारियां बताईं.

सुनंदा पुष्कर केस में शशि थरूर पर केस चलेगा या नहीं इस पर फैसला आज, पुलिस ने बताई हैं ये 10 बड़ी बातें
सुनंदा पुष्कर केस की चार्जशीट पर आज कोर्ट फैसला कर सकता है.
नई दिल्ली:
  1. चार्जशीट के मुताबिक अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट में कहा की सुनंदा की शादी को 3 साल 3 महीने हुए थे और दोनों की ये तीसरी शादी थी. दोनों में झगड़ा आम था, एयरपोर्ट पर भी उनके बीच झगड़ा हुआ. झगड़े की बातें सुनंदा ने कई दोस्तों को बताई थी. 
  2. गवाहों ने बताया कि वो डिप्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती हुई. उनके पास एलपरेक्स के 27 टेबलेट मिले थे, उन्होंने कितने लिए पता नहीं. मौत एलपरेक्स के ज़हर से हुई. 
  3. सुनंदा ने मौत से पहले शशि थरूर को 2 मेल लिखे जिसमें लिखा था, 'मैं मरना चाहती हूं'.
  4. सुनंदा को शक था कि शशि थरूर के किसी और से रिश्ते हैं इसलिए वो ज्यादा डिप्रेशन में थी.
  5. शशि थरूर लगातार उनकी अनदेखी कर रहे थे, सुनंदा का फ़ोन नहीं उठा रहे थे.
  6. सुनंदा ने शशि थरूर से बातचीत करने की हर कोशिश की लेकिन जब वो सफल नहीं हो सकी तो फिर उसने सोशल मीडिया और दोस्तों का सहारा लिया और एंटी डिप्रेशन दवाएं लेनी शुरू कर दीं.
  7. सुनंदा ने मौत से पहले जो सोशल मीडिया में शेयर किया, पुलिस ने उसे मौत से पहले का बयान माना.
  8. सुनंदा ने मौत से पहले अपने दोस्तों से शशि थरूर से संबंधों को लेकर कई बातें बताई थीं, पुलिस ने उन दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं.
  9. जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई है. कुल मिलाकर पुलिस का दावा है कि शशि थरूर के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं.
  10. अब आज कोर्ट तय करेगा कि शशि थरूर के खिलाफ मामला चलेगा या नहीं.




VIDEO: सुनंदा पुष्कर मामले में दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunanda Pushkar Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com