विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2021

शशि थरूर ने राहत की सांस लेते हुए कहा- साढ़े सात साल पूरी तरह दर्द और यातना में गुजरे

Sunanda Pushkar Case: अदालत का फैसला आने के बाद शशि थरूर ने कहा, "आपका आभारी हूं, योर ऑनर... साढ़े सात साल पूरी तरह दर्द और यातना में गुज़रे हैं... मैं बेहद संतुष्ट हूं..."

सुनंदा पुष्कर केस में दिल्ली की अदालत ने शशि थरूर को किया बरी
नई दिल्ली:

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को दिल्ली की एक कोर्ट ने आरोपमुक्त कर दिया है. शशि थरूर की पत्नी सुनंदा की 17 जनवरी 2014 को एक फाइव स्टार होटल में रहस्यमयी हालत में मौत हो गई थी. मौत से कुछ दिनों पहले ही सुनंदा ने थरूर पर आरोप लगाया था कि उनके पाकिस्तानी महिला पत्रकार से संबंध हैं. इस मामले में शशि थरूर को आरोपी बनाया गया था और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 498 A के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन 7 साल बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने थरूर को सभी आरोपों से बरी कर दिया है.  अदालत का फैसला आने के बाद शशि थरूर ने कहा, "आपका आभारी हूं, योर ऑनर... साढ़े सात साल पूरी तरह दर्द और यातना में गुज़रे हैं... मैं बेहद संतुष्ट हूं..."

सुनंदा केस के बारे में जानें

बता दें कि 17 जनवरी 2014 सुनंदा पुष्कर की मौत एक पांच सितारा होटल में हुई.

19 जनवरी 2014 – सुनंदा पुष्कर का पोस्टमार्टम एम्स में हुआ था. वहां के डॉक्टर्स ने बताया कि सुनंदा के शरीर पर 12 से ज़्यादा निशान थे. इसमें से एक उनके गाल पर था जो ये बताता है कि उनके चेहरे को तेज़ चोट पहुंची और साथ ही इंसानी दांतों से काटे जाने का एक निशान उनके बायें हाथ पर था. उनके शरीर में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे ये कहा जा सकता कि सुनंदा की मौत दवाइयों के ओवरडोज़ से हुई थी. उनके शरीर में ‘एल्प्राज़ोलम' (एक एंटी-एन्ग्ज़ाइटी ड्रग की नाममात्र मात्रा में मौजूदगी मिली थी. डॉक्टर्स ने ये भी कहा कि उनकी मौत गैर-प्राकृतिक और अचानक हुई.

10 अक्टूबर 2014 – मौत के लगभग 9 महीने बाद (सितम्बर 2014 में) एम्स के डॉक्टर्स ने शरीर के ऑर्गन्स की जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी थी. सभी जांचों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई थी जिसे एम्स ने दिल्ली पुलिस को सौंपा था.

6 जनवरी 2015 – वो मौका जब ये केस सुसाइड से बदलकर मर्डर की तरफ़ मुड़ गया. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि सुनंदा पुष्कर ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि मर्डर का केस है. दिल्ली पुलिस ने अनजान लोगों के ख़िलाफ़ केस रजिस्टर कर दिया.

फरवरी 2016 – दिल्ली पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने शशि थरूर से पूछताछ की. शशि थरूर ने ड्रग ओवरडोज़ की बात कही.

15 मई 2018 – दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर पर सुनंदा को ख़ुदकुशी करने के लिए उकसाने के चार्ज लगाए. 3 हज़ार पन्ने की चार्जशीट दायर हुई. चार्जशीट में ये भी लिखा था कि शशि थरूर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता से पेश आते थे.

5 जून 2018 – शशि थरूर को दिल्ली में कोर्ट के सामने पेश होना पड़ा. थरूर ने कहा कि वो निर्दोष हैं और कोर्ट में सच्चाई सामने आकर ही रहेगी. शशि थरूर को अभी तक एक भी बार गिरफ़्तार नहीं किया गया है और उन्हें ज़मानत मिलती रही हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Sunanda Pushkar Case, Delhi Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com