सुनंदा पुष्कर की मौत (Sunanda Pushkar Death Case) के मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) को दिल्ली की एक अदालत ने आरोपमुक्त कर दिया है. सुनंदा पुष्कर थरूर की पत्नी थीं. 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी. मौत से कुछ दिनों पहले ही सुनंदा पुष्कर ने आरोप लगाया था कि थरूर की पाकिस्तानी महिला पत्रकार से संबंध हैं.
सुनंदा की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर को आरोपी बनाया था और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 498 A के तहत केस दर्ज किया था लेकिन सात साल बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने थरूर को सभी आरोपों से बरी कर दिया. अदालत से राहत मिलने के बाद थरूर ने कहा कि उन्होंने साढ़े सात साल टॉर्चर में गुजारे हैं. हालांकि, इस मामले में शशि थरूर को अभी तक एक बार भी गिरफ़्तार नहीं किया गया है और उन्हें ज़मानत मिलती रही हैं
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'मलयाली तालिबान' ट्वीट पर घिरे शशि थरूर की जमकर हुई आलोचना, बचाव में यह बोले कांग्रेस सांसद
मामले में कब क्या हुआ?
शुरुआती जांच में कहा गया था कि सुनंदा की मौत दवाइयों के ओवरडोज से हुई है लेकिन इस हाईप्रोफाइल मामले में 19 जनवरी 2014 को सुनंदा पुष्कर का पोस्टमार्टम एम्स में हुआ था. वहां के डॉक्टर्स ने बताया था कि सुनंदा के शरीर पर 12 से ज़्यादा निशान थे. इसमें से एक उनके गाल पर था जो ये बताता है कि उनके चेहरे को तेज़ चोट पहुंची और साथ ही इंसानी दांतों से काटे जाने का एक निशान उनके बायें हाथ पर था. उनके शरीर में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे ये कहा जा सकता कि सुनंदा की मौत दवाइयों के ओवरडोज़ से हुई थी. उनके शरीर में ‘एल्प्राज़ोलम' (एक एंटी-एन्ग्ज़ाइटी ड्रग की नाममात्र मात्रा में मौजूदगी मिली थी. डॉक्टर्स ने ये भी कहा कि उनकी मौत गैर-प्राकृतिक और अचानक हुई.
10 अक्टूबर 2014 – मौत के लगभग 9 महीने बाद (सितम्बर 2014 में) एम्स के डॉक्टर्स ने शरीर के ऑर्गन्स की जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी थी. सभी जांचों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई थी जिसे एम्स ने दिल्ली पुलिस को सौंपा था.
6 जनवरी 2015 – वो मौका जब ये केस सुसाइड से बदलकर मर्डर की तरफ़ मुड़ गया. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि सुनंदा पुष्कर ने ख़ुदकुशी नहीं की है बल्कि मर्डर का केस है. दिल्ली पुलिस ने अनजान लोगों के ख़िलाफ़ केस रजिस्टर कर दिया.
शशि थरूर के वकील ने अदालत से कहा, सुनंदा पुष्कर की ट्विटर टाइमलाइन प्राथमिक साक्ष्य
फ़रवरी 2016 – दिल्ली पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने शशि थरूर से पूछताछ की. शशि थरूर ने ड्रग ओवरडोज़ की बात कही.
15 मई 2018 – दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर पर सुनंदा को ख़ुदकुशी करने के लिए उकसाने के चार्ज लगाए. 3 हज़ार पन्ने की चार्जशीट दायर हुई. चार्जशीट में ये भी लिखा था कि शशि थरूर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता से पेश आते थे.
5 जून 2018 – शशि थरूर को दिल्ली में कोर्ट के सामने पेश होना पड़ा. थरूर ने कहा कि वो निर्दोष हैं और कोर्ट में सच्चाई सामने आकर ही रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं