विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2022

अदालत ने मीसा भारती को पिता के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाजत दी

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री और एक धनशोधन मामले में आरोपी मीसा भारती को अपने पिता के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाजत दे दी है, लालू प्रसाद यादव यादव का गुर्दा प्रतिरोपण किया जाना है.

अदालत ने मीसा भारती को पिता के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाजत दी
नई दिल्ली:

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री और एक धनशोधन मामले में आरोपी मीसा भारती को अपने पिता के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाजत दे दी है, लालू प्रसाद यादव यादव का गुर्दा प्रतिरोपण किया जाना है.

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने भारती के पति और सह-आरोपी शैलेश कुमार को भी 25 नवंबर, 2022 से एक जनवरी, 2023 के बीच विदेश यात्रा की अनुमति दी. अदालत ने कहा कि इस अवधि के दौरान आवेदकों की प्रत्यक्ष उपस्थिति की आवश्यकता वाली कोई कार्यवाही नहीं होनी है.

न्यायाधीश ने कहा कि अदालती कार्यवाही के दौरान आवेदकों का आचरण अच्छा था क्योंकि जब भी उन्हें पेश होने के लिए बुलाया गया, वे पहले दिन ही पेश हुए. इसके साथ ही वे अदालती कार्यवाही में भी नियमित रूप से भाग लेते रहे, सिवाय इसके, जब उपस्थिति से छूट के उनके अनुरोध को अदालत ने स्वीकार कर लिया था.

अदालत ने दोनों आवेदकों को विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए कहा कि मामले की सुनवाई या कार्यवाही के दौरान उनके फरार होने के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की आशंकाओं को केवल आशंका माना जा सकता है और इसके समर्थन के लिए कोई कारण या आधार नहीं है.

भारती और कुमार पर आरोप है कि उन्होंने मिशाल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी के नाम पर दिल्ली में कुछ अचल संपत्ति खरीदने के लिए 1.20 करोड़ रुपये का धनशोघन किया. वे दोनों इस कंपनी के निदेशक हैं.

ये भी पढ़ें- 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Misa Bharti, Singapore, Lalu Treatment, Lalu Will Go To Singapore, RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com