भारत में नए COVID-19 केसों में 39.1% उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में 12,608 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हुई. वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 101, 343 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 16, 251 लोग ठीक हुए हैं. वहीं अब तक कुल 43, 670, 315 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. अब तक कोरोना से 527, 206 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 38,64,471 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 2,08,95,79,722 वैक्सीनेशन हो चुका है.
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के केसों की संख्या में आई तेजी ने लोगों का डर बढ़ा दिया है. देश की राजधानी में बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- 24 घंटे में 1652 नए कोरोना मामले सामने आए जबकि 8 मरीजों की मौत संक्रमण के कारण हुई. राहत की बात यही रही कि पॉजिटिविटी रेट कल के मुकाबले आधी हुई, यह 10% के करीब (9.92%) है. दिल्ली में कोराना के एक्टिव मामलों की संख्या 6809 है.स्वास्थ्य मंत्रालय की बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 24 घंटों में 16,658 टेस्ट किए गए. इसके साथ ही दिल्ली में अब तक के कुल केसों की संख्या 19,88,391 तक पहुंच गई हैं जबकि यहां अभी तक 26400 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. दिल्ली में मंगलवार को करोना के 917 मामले दर्ज हुए थे जबकि पॉजिटिविटी रेट 19.20 फीसदी था जबकि तीन लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मिजोरम में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए
मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को कोविड महामारी के पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 2,35,529 हो गई. बीते 24 घंटे में महामारी से किसी की भी जान न जाने से मृतक संख्या 717 ही है. अधिकारी ने बताया कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 74 नए मामले दर्ज किए गए. इसके बाद लुंगलेई में 40 और सैतुअल में 23 मामले दर्ज किए गए. उन्होंने कहा कि संक्रमण दर मंगलवार को 34.10 प्रतिशत थी जो बुधवार को घटकर 21 प्रतिशत हो गई. मंगलवार को 1,055 नमूनों की जांच की गई और नए मामलों का पता चला था.
असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले
असम में कोविड-19 के मामलों में आठ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने एक बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले सामने आने के बाद असम में संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को बढ़ कर 7,43,048 हो गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत न होने से, मृतक संख्या 8,026 रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं