भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 6,358 नए केस दर्ज किए गए हैं. ये मामले सोमवार की तुलना में 2.6 फीसदी कम हैं. इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34,799,691 हो गई है. वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या अभी 75,456 है. वहीं, 6,450 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुई है, इसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या 3,42,43,945 हो गई है. रिकवरी रेट 98.40 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.
मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 293 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 72,87,547 कोरोना वैक्सीन के डोज दी गई है, जिसके बाद लगाई गई कुल वैक्सीन डोज की संख्या 1,42,46,81,736 पहुंच गई.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
Omicron: कोरोना के मामलों में उछाल से उड़ानों पर लगा ग्रहण, दुनियाभर में 11,500 फ्लाइट्स रद्द
वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के पूरे देश में 653 मामले हो गए हैं, जिसमें से 186 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश के 21 राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है. सबसे ज्यादा 167 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं, दूसरे नंबर पर 165 मामलों के साथ दिल्ली है. महाराष्ट्र में 167, दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49, राजस्थान में 46, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31, मध्य प्रदेश में 9, ओडिशा में 8, आंध्र प्रदेश में 6, पश्चिम बंगाल में 6, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कस्मीर में 3, उत्तर प्रदेश में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1 और मणिपुर में 1 मामला दर्ज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं