कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID-19 केसों में 22 फीसदी कमी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,923 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत हुई है. जिसके साथ ही कोविड से मरने वालों का आंकड़ा देश में 5,24,890 पहुंच गया है. इस समय एक्टिव केसों की संख्या 79,313 है. पिछले 24 घंटे में 7,293 लोग कोरोना वायरस से सही हुए हैं और अभी तक 4,27,15,193 लोग इस वायरस को मात देकर सही हो चुके हैं.
दिल्ली में बढ़ रहे हैं मामले
दिल्ली में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,060 नए मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि गत चार महीने में दैनिक संक्रमण की यह सर्वाधिक संख्या है और संक्रमण की दर बढ़कर 10.09 प्रतिशत हो गई है. इस वर्ष 24 जनवरी को संक्रमण की दर 11.8 प्रतिशत दर्ज की गई थी. विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से अब तक 26,238 मरीजों की मौत हो चुकी है. रविवार को दिल्ली में संक्रमण के 1,530 मामले सामने आए थे और महामारी से तीन मरीजों की मौत हो गई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 2,345 नए मामले आए हैं. इनमें से 1310 मामले अकेले मुंबई से आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसके बाद राज्य में कोविड के कुल मामले बढ़कर 79,38,103 हो गए हैं, जबकि 1,47,888 लोगों की महामारी के कारण अबतक जान जा चुकी है. विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24000 को पार गई है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से उबरने के बाद 1485 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 77,65,602 पर पहुंच गई है. इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 4,004 मामले आए थे और एक की मौत हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24,613 है, जिनमें से 14,089 मरीज मुंबई में ही हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं