कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID-19 केसों में 23 फीसदी उछाल आया है और पिछले 24 घंटे में 14,506 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से 30 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि कल कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी और 11,793 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं आज कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है. इस समय देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 99,602 है. पिछले 24 घंटे में 11,574 लोग कोरोना से सही हुए हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 43,433,345 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं कोरोना से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 525,077 है.
सरकारी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 13,44,788 वैक्सीन लगाई गई हैं. जबकि देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,97,46,57,138 पहुंच गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में दर्ज हुए इतने मामले
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 874 नये मामले सामने आये हैं. जबकि संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई. राजधानी में संक्रमण दर 5.18 फीसदी से नीचे है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है. आंकड़ों में कहा गया है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 628 नये मामले सामने आये थे. जबकि तीन लोगों की इससे मौत हो गयी थी. संक्रमण दर सोमवार को आठ फीसदी से अधिक था. आंकड़ों के अनुसार नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,32,900 हो गई है. जबकि मरने वालों की संख्या बढ़ कर 26,260 पर पहुंच गयी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपचारधीन मामलों की संख्या कम होकर 4,482 पर आ गयी है. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: उदयपुर हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार, जांच के लिए NIA की टीम रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं