विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में जारी कोरोना (Coronavirus) महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है. बीते कुछ दिनों से रोजाना कोरोना के 30 से 40 हजार नए केस सामने आ रहे हैं. रविवार को करीब 40,000 नए मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 39,742 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना की चपेट में आए 535 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो, बीते 24 घंटे में 39,972 लोगों ने महामारी को मात दी है. देश भर में अब तक कुल 3,05,43,138 लोगों ने कोरोना महामारी को हराया है. महामारी से ठीक होने की दर देश में अच्छी है. वर्तमान में देश में कोरोना महामारी से ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत है.

वहीं देश में कोरोना के एक्टिव मामले घटकर 4,08,212 रह गए हैं. सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत हैं. साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5% से नीचे बनी हुई है. वर्तमान में कोरोना की सकारात्मकता दर 2.24% है. दैनिक सकारात्मकता दर 2.31 फीसदी है. राहत की बात यह है कि यह लगातार 34 दिनों से 3% से कम पर बनी हुई है. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India, Ndia COVID-19 Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com