Covid-19 Cases in India: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन देश में कोविड-19 से होने वाली मौतें अब भी चिंता का सबब बनी हुई हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना से फिर 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इस दौरान 4002 लोगों की मौत हुई है. दैनिक मामलों के लिहाज से शनिवार को दर्ज नए मामले पिछले 70 दिनों में सबसे कम हैं.
संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट की बात की जाए तो यह 4.39 फीसदी पर है. लगातार पांचवें दिन संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे दर्ज की गई है. रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत पर है.
बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 1,21,311 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि अब तक 2,79,11,384 लोग जानलेवा वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. देश में एक्टिव मरीज 11 लाख के नीचे आ गए हैं.
Here are the Live Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :