विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2022

Covid-19 : भारत में कोरोना के 3.37 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन के केस 10 हजार पार

देश में बीते 24 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर के 21,13,365 हो गए हैं. एक्टिव केस कुल मामलों का 5.43 फीसद तक पहुंच गए हैं. फिलहाल देश में रिकवरी रेट घटकर 93.31 फीसद तक पहुंच गई है. 

Covid-19 : भारत में कोरोना के 3.37 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन के केस 10 हजार पार
देश में रिकवरी रेट घटकर 93.31 फीसद दर्ज की गई है. (प्रतीकात्‍मक फोटो) 
नई दिल्ली:

देश में पिछले तीन दिनों से कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामले 3 लाख से ज्‍यादा आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल के मुकाबले कोरोना के मामलों (Corona Cases) में कमी दर्ज की गई है. कल कोरोना के 3,47,254 मामले दर्ज किए गए थे. साथ ही देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 10,050 हो गए हैं. कल के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामलों में 3.69 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई है. 

देश में कोरोना के मामले बढ़ने और ठीक होने वाले लोगों की कम संख्‍या के चलते एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर के 21,13,365 हो गए हैं.

देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 5.43 फीसद तक पहुंच गए हैं. फिलहाल देश में रिकवरी रेट घटकर 93.31 फीसद तक पहुंच गई है. 

मास्क ना पहनने पर बीच रास्ते से लौटी फ्लाइट, वापसी पर 'स्वागत' में खड़ी मिली पुलिस

कोरेाना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या भी काफी है. बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,42,676 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर के 3,63,01,482 पहुंच गई है. साथ ही देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.22 फीसद और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.65 फीसद दर्ज की गई है. 

Ground Report: छोटे और लघु उद्योगों पर तीसरी लहर की मार, बजट में सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग

इसके साथ ही देश में कोरोना की जांच के लिए 71.34 करोड़ टेस्‍ट हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 19,60,954 टेस्‍ट किए गए हैं. 

अफवाह बनाम हकीकत: WHO ने कहा- कोविड महामारी खत्‍म होने के आसपास भी नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Corona Cases In India, Daily Covid 19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com