मशहूर टीका विशेषज्ञ गगनदीप कांग (Gagandeep Kang) ने कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों में मौजूदा वृद्धि मई के मध्य से आखिर तक नीचे आ सकती है. कांग ने कहा कि कोरोना वायरस मामलों में एक या दो और उछाल आ सकती है लेकिन शायद यह वर्तमान दौर जैसा बुरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह उन क्षेत्रों में जा रहा है जहां वह पिछले साल नहीं पहुंचा यानी मध्य वर्ग को अपना शिकार बना रहा है, ग्रामीण क्षेत्र में अपना पैर पसार है लेकिन वायरस के जारी रहने के आसार कम हैं. टीके के बारे में डर दूर करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रभावी हैं और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की जरूरत है. कांग ने कोरोना वायरस की जांच में गिरावट पर चिंता प्रकट की और कहा कि (कोविड-19) के मामलों का अनुपात जांच से प्राप्त आंकड़ों से कहीं ज्यादा हैं.
लॉकडाउन पर बिहार BJP प्रमुख के 'व्यंग्यात्मक' पोस्ट ने नीतीश कुमार की पार्टी को किया नाराज
उन्होंने भारतीय महिला प्रेस कोर द्वारा आयोजित वेबीनार में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ विभिन्न मॉडलों के अनुसार (मामलों के नीचे आने का) सबसे सही अनुमान माह के मध्य और आखिर के बीच कहीं हैं. हालांकि कुछ मॉडलों के अनुसार यह जून के प्रारंभ में होगा, लेकिन हम जो देख रहे हैं , उसके अनुसार यह मई के मध्य से आखिर तक(का अनुमान) है. ''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरस की लहरों के बारे में अनुमान के संबंध में कांग ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यह अनुमान लगाने के लिए (वायरस की) किस्म की विशेषता और महामारी की विभिन्न बातों का इस्तेमाल कर सकता कि किसी खास स्थान पर क्या होने जा रहा है बशर्ते कि आंकड़ा गणितीय प्रतिमान फलक के स्तर पर उपलब्ध हो.
फ़र्ज़ के आगे पीड़ा क्या चीज़!, पिता की कोविड से गयी जान, मौत के बाद ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर
जब उनसे इस वायरस के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्हेांने कहा, ‘‘ यह वाकई बुरे फ्लू वायरस की भांति मौसम सापेक्ष हो जाएगा. यह अधिक मौसम सापेक्ष जैसा कुछ हो जाएगा , यह शांत हो जाएगा और यह कि लोग बार बार की प्रतिरोधकता एवं टीकाकरण के कारण एक निश्चित स्तर तक प्रतिरोधक क्षमता हासिल कर लेंगे. ''
भारत में तीसरी लहर को लेकर अलर्ट, देखें खास शो
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं