विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2019

कांग्रेस को अगले दो महीनों में मिल जाएगा नया अध्यक्ष, गांधी परिवार का नहीं होगा सदस्य: सूत्र

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने से इनकार के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफे के ऐलान के बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है.
  • कांग्रेस को अगले दो महीनों में मिलेगा नया अध्यक्ष
  • गांधी परिवार से नहीं होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष
  • कांग्रेस सूत्रों ने दी जानकारी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने से इनकार के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. गांधी परिवार ने यह भी साफ किया है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी अध्यक्ष नहीं बनेंगी. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पिछली कार्यसमिति की बैठक में यह भी साफ कर दिया था कि इसमें प्रियंका गांधी को ना घसीटा जाए, वहीं सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले ही पार्टी में अपनी सक्रियता कम कर चुकी हैं. ऐसे में कांग्रेस के बड़े सूत्रों का माने तो कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गैर गांधी होगा और अगले दो महीने में नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा. अब कांग्रेस में वैसे नामों पर विचार किया जा रहा है जिसपर गांधी परिवार की भी मूक सहमति हो और वह बाकी कांग्रेस के वरिष्ट्र नेताओं को स्वीकार्य हो. तो क्या कांग्रेस का अगला अध्यक्ष महाराष्ट्र से बनाया जा सकता है. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े, केसी वेणुगोपाल और सिंधिया दौड़ में सबसे आगे

कई जानकारों का मानना है कि यह संभव हो सकता है, क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव होना है और एक महाराष्ट्रियन अध्यक्ष पार्टी के लिए अच्छा होगा. वहीं अब इस बात पर भी विराम लग गया है कि राहुल गांधी फिलहाल दोबारा अध्यक्ष पद पर वापसी कर सकते हैं. कांग्रेस के पास अभी कोई अध्यक्ष नहीं है इस वजह से कई राज्यों में पार्टी अनुशासनहीनता की तरफ बढ़ती जा रही है और अब दिल्ली में बैठे कांग्रेस के बड़े नेताओं को लगता है कि अध्यक्ष पद को लेकर जो भ्रम के स्थिति पैदा हो गई है उसे जल्दी खत्म करना ही पार्टी हित में अच्छा होगा.

BLOG: राहुल गांधी के मिजाज से मुश्‍क‍िल में कांग्रेस

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद में जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी एक महीने के भीतर नया अध्यक्ष चुन ले. बता दें कि राहुल गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाए को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी. सूत्रों और मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे स्थानों पर ध्यान नहीं दिया.

राहुल गांधी को क्यों इस्तीफ़ा देना चाहिए...?

इसी बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि, सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव पारित कर इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया.

राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका की मुहर से ही बन पाएगा नया कांग्रेस अध्यक्ष, 10 बड़ी बातें

Video: कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Congress, Congress President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com