राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद कांग्रेस आम आदमी पार्टी के समर्थन में आगे आई है. कांग्रेस ने AAP नेता की गिरफ्तारी को बीजेपी की बदले की राजनीति करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की. बाता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही विपक्षी गुट INDIA का हिस्सा हैं. अब कांग्रेस से अपने साथी दल का समर्थन किया है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने भले ही संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP का समर्थन किया हो लेकिन इस मौके का उपयोग पंजाब में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारियों के मुद्दे को भुनाने में भी किया. कांग्रस ने AAP पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि,' हम वो नहीं बन सकते, जिनका हम विरोध करते हैं'.
ये भी पढे़ं-"गिरफ्तारी अनुचित या अतार्किक नहीं": AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट
'बीजेपी बदले की राजनीति को अलग स्तर पर ले गई'
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हिसाब-किताब बराबर करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने एक्स(पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि,' ईडी की आप नेता संसज सिंह की गिरफ्तारी बीजेपी की बदले की राजनीति को दूसरे स्तर पर ले जाती है. हम AAP के साथ पूरी एकजुटता से खड़े है और राजनीतिक हिसाब-किताब करने के लिए कानूनी एजेंसियों के इस्तेमाल को खारिज करते हैं'.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
AAP MP Sh. @SanjayAzadSln ji's arrest by the ED takes the BJP's vendetta politics to another level.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) October 5, 2023
We stand in complete solidarity with him and reject the use of law enforcement agencies to settle political scores.
For this reason, we also oppose the arrests of All India…
कांग्रेस ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर किया AAP का सपोर्ट
केसी वेणुगोपाल ने अगले दो पैराग्राफ के पोस्ट में AAP के लिए के लिए एक मैसेज भी था. उन्होंने पंजाब में 2015 के एक ड्रग्स मामले में पिछले महीने हुई विधायक खपाल खैरा की गिरफ्तारी और जुलाई में पंजाब सतर्कता विभाग द्वारा पार्टी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की गिरफ्तारी का मामला भी उठाया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि,' इस कारण से हम पंजाब पुलिस द्वारा अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष श्री सुखपाल खैरा जी और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सैनी जी की गिरफ्तारी का भी विरोध करते हैं. निष्पक्ष सुनवाई के लोकतांत्रिक सिद्धांत और अधिकारियों का संविधान की सीमाओं के भीतर रहकर कार्य करने से समझौता नहीं किया जा सकता. हम वह नहीं बन सकते जिसका हम विरोध करते हैं'.
कांग्रेस ने उठाया पंजाब में नेताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा
बता दें कि पंजाब में खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और AAP, दोनों दलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी और जो अन्यायी लंबे समय तक टिके नहीं रहते. जबकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने गिरफ्तारी को "विपक्ष को डराने का प्रयास" बताया था. अब संजय सिंह की गिरफ्तारी को AAP बीजेपी की बदले की भावना बता रही है. गठबंधन का साथी होने की वजह से कांग्रेस ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP का समर्थन किया है.
ये भी पढे़ं-संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप में ‘घबराहट', शराब मामले में केजरीवाल भी जांच के दायरे में : BJP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं