विज्ञापन

'कोर्ट ऑर्डर से साबित हो गया केजरीवाल कट्टर ईमानदार है', शराब नीति केस में बरी होने के बाद बोले AAP नेता

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'कोर्ट के ऑर्डर से साबित हो गया केजरीवाल कट्टर ईमानदार है, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है, संजय सिंह कट्टर ईमानदार है. आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है.

'कोर्ट ऑर्डर से साबित हो गया केजरीवाल कट्टर ईमानदार है', शराब नीति केस में बरी होने के बाद बोले AAP नेता
प्रेस कॉफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल.
  • राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है.
  • कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियों ने जो सबूत पेश किए वे कमजोर और अपर्याप्त थे, इसलिए मुकदमा चलाना संभव नहीं था.
  • बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रोड शो निकाला और मीडिया को संबोधित किया.
नई दिल्ली:

दिल्ली की शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट से बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रोड शो निकाला. फिर उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित किया. मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाले के मामले में केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए. 

एजेसियों का इस्तेमाल कर शराब घोटाले का आरोप लगायाः केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "देश भर के लोगों ने जिन्होंने इतने कठिन समय में हमारा साथ दिया मैं उनका धन्यवाद करता हूं. आप जानते हैं कि किस तरह पिछले 4 साल से ED, CBI और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाला नामक एक आरोप लगाया गया. CBI, ED ने उसमें चार्जशीट दाखिल की. आज कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि इसमें मुकदमा भी चलाया जा सके...

कोर्ट ने कहा- मुकदमा चलाने लायक एक भी सबूत नहीं

केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट का कहना है कि इतना गलत, फर्जी केस है कि इसमें मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता. केजरीवाल ने न्यायालय ने बहुत ही ऐतिहासिक फैसला दिया है. मैं जुडिशरी का और जज साहब का धन्यवाद करना चाहता हूं. आज जब सभी संस्थाओं को डराया जा रहा है, ऐसे में जज साहब ने बहुत हिम्मत दिखाई है. मैं उन सभी वकीलों का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारा पूरा साथ दिया.

'कोर्ट ऑर्डर से साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है'

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'कोर्ट के ऑर्डर से साबित हो गया केजरीवाल कट्टर ईमानदार है, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है, संजय सिंह कट्टर ईमानदार है. आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है. दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में एक भी पैसा गलत नहीं कमाया, मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है. 

कांग्रेस पर भी केजरीवाल ने किया हमला

कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गए? मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती?"

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति केस में सभी 23 आरोपियों को किया बरी

मालूम हो कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की शराब नीति मामले में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और उनके साथी मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. कोर्ट ने जांच एजेंसी के सबूतों को कमजोर और अपर्याप्त बताया, साथ ही कहा कि आरोपों के लिए ठोस और पर्याप्त सबूत जरूरी होते हैं, जो इस मामले में नहीं थे.

यह भी पढ़ें - दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल को राहत से कांग्रेस की क्यों बढ़ी तकलीफ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal News, Arvind Kejriwal Attack, Arvind Kejriwal Attacks BJP, Delhi Excise Policy Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com