दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) केस में आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद सजंय सिंह (Sanjay Singh) की गिरफ्तारी मामले में दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने माना है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी अनुचित या अतार्किक नहीं है. आप आरोप लगा रही थी कि संजय सिंह की गिरफ्तारी गैरकानूनी है. ईडी ने संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से भाजपा और आप आमने-सामने हैं. इधर, कांग्रेस भी इस मुद्दे आम आदमी पार्टी के साथ नजर आ रही है.
संजय सिंह पर हैं ये आरोप
ईडी ने बृहस्पतिवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मदद से दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले' के लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का वादा किया था. अदालत ने राज्यसभा सदस्य को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया. ईडी ने कहा, "जांच से पता चला है कि संजय सिंह ने अमित अरोड़ा और दिनेश अरोड़ा के कहने पर आईएमएफएल ब्रांड के लिए ब्रांड पंजीकरण मानदंड बढ़ाने के वास्ते 2020-21 की तत्कालीन प्रस्तावित आबकारी नीति में मनीष सिसोदिया के माध्यम से बदलाव कराने का आश्वासन दिया था."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

...वह सरकारी गवाह बन गया
सिसौदिया के करीबी माने जाने वाले कारोबारी दिनेश अरोड़ा कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी था. बाद में वह सरकारी गवाह बन गया. उसने कहा, "इसके बदले में, सिंह के एक सहयोगी/टीम सदस्य यानी विवेक त्यागी को अमित अरोड़ा यानी अरालियास हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की व्यावसायिक कंपनी में हिस्सेदारी दी गई थी."
गिरफ्तारी से 'घबराया' आप नेतृत्व- भाजपा
भाजपा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप आदमी पार्टी का नेतृत्व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की ‘शराब घोटाले' में गिरफ्तारी से ‘घबराया' हुआ है और उन्हें बचाने के लिए भारी मात्रा में अपने संसाधनों का व्यय कर रहा है. ईडी ने बुधवार को ‘आप' नेता संजय सिंह को हिरासत में ले लिया था.
भाजपा का आरोप- संजय सिंह को बचाने में जुटी केजरीवाल टीम
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और सांसद प्रवेश वर्मा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि केजरीवाल इस ‘घोटाले के सरगना' हैं और उनकी भूमिका की भी जल्द जांच की जाएगी. वर्मा ने सवाल किया, "क्या केजरीवाल को देश की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं जो उनकी पार्टी प्रदर्शन कर रही है और भ्रष्ट को बचाने के लिए बड़ी मात्रा में राशि व्यय कर रही है." उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने मामले में आरोपी सिंह और सिसोदिया को ‘बचाने' के लिए ‘बड़े वकीलों' की सेवा लेने पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल की पूरी पार्टी सिंह को बचाने की कोशिश कर रही है जिन्हें ‘शराब घोटाले' में पकड़ा गया है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं