विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

सऊदी अरब के युवराज को गले लगाने पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, कहा 'राष्ट्रीय हित' बनाम 'मोदीजी की हगप्लोमसी'

कांग्रेस ने सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान का प्रोटोकॉल से इतर जाकर स्वागत करने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया

सऊदी अरब के युवराज को गले लगाने पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, कहा 'राष्ट्रीय हित'  बनाम  'मोदीजी की हगप्लोमसी'
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी द्वारा सऊदी युवराज के स्वागत करने पर उठाए सवाल
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान का प्रोटोकॉल से इतर जाकर स्वागत करने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या पाकिस्तान के तथाकथित आतंकवाद विरोधी प्रयासों की तारीफ करने वाले शख्स को गले लगाकर पुलवामा के शहीदों को याद करने का मोदी का यही तरीका है. पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सऊदी अरब से कहें कि वह आतंकवाद विरोधी लड़ाई को लेकर पाकिस्तान की तारीफ करने वाले साझा बयान से खुद को अलग करे. 

शहीद के अंतिम संस्कार में जूते पहनकर बैठना बीजेपी नेताओं को पड़ा भारी, Video में दिखी परिजनों की नाराजगी

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बिन सलमान और मोदी के गले मिलने वाली तस्वीरें और पाक-सऊदी साझा बयान के लिखित ब्यौरे को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय हित बनाम मोदी जी की गले लगने वाली कूटनीति.... प्रोटोकॉल तोड़कर उस व्यक्ति का स्वागत किया जिसने पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर देने का वादा किया और पाकिस्तान के ‘आतंकवाद विरोधी' प्रयासों की सराहना की.'' उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, ‘‘क्या पुलवामा के शहीदों को याद करने का आपका यही तरीका है?''    

पुलवामा हमला: शहीद होने के बाद जवान के गांव में दिखा 'विकास', सुधरने लगीं जर्जर स्कूल और सड़कें

अरविंद केजरीवाल का नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना: उनके लिए इमरान खान के साथ दोस्ती पहले है, देश बाद में

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मोदी जी, क्या आप सऊदी अरब से कहेंगे कि वह पाकिस्तान के साथ जारी उस साझा बयान से पीछे हटे जिसमें मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत की मांग को खारिज किया गया है.''

गौरतलब है कि मंगलवार की रात मोहम्मद बिन सलमान के आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकाल से अलग हटते हुए स्वयं उनकी आगवानी की. सऊदी अरब के युवराज भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं. इससे पहले बिन सलमान पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे जहां दोनों देशों के बीच 20 अरब डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे.  
 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Mohammed Bin Salman, Saudi Arabia Crown Prince
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com