मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की पहली सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के नाम नहीं हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के नाम भी इस लिस्ट में नहीं हैं. छत्तीसगढ़ की सूची में दुर्ग से लोकसभा सांसद विजय बघेल का नाम है.
बीजेपी ने 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा की है. मध्यप्रदेश में 230 सीटें हैं. दोनों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ज़्यादातर रिज़र्व, अनुसूचित जाति जनजाति की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. पार्टी ने भोपाल उत्तर और मध्य विधानसभा सीट के लिए टिकट तय कर दिए हैं. इन सीटों पर ध्रुव नारायण सिंह और पूर्व महापौर आलोक शर्मा चुनाव लड़ेंगे. प्रीतम सिंह लोधी को भी पिछोर से टिकट दिया गया है.
छत्तीसगढ़ में पांच महिलाओं, दस अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति के प्रत्याशी का नाम पहली लिस्ट में है. मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच महिलाएं, आठ अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी शामिल हैं.
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की अध्यक्षता में कल दिनांक 16.08.2023 को संपन्न हुई।
— BJP (@BJP4India) August 17, 2023
केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान… pic.twitter.com/SxDPiWW44d
भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (2/2) pic.twitter.com/VsjOfj3DVe
— BJP (@BJP4India) August 17, 2023
प्रत्याशियों की लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC)की बैठक के एक दिन बाद आई है. सीईसी उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीति व तैयारी के लिए पार्टी की ओर से निर्णय लेने वाली संस्था है.
उम्मीदवारों के नामों की पहले से घोषणा करने के बीजेपी नेतृत्व के फैसले का उद्देश्य पार्टी के भीतर मतभेदों की पहचान करना और मुद्दों को पहले से ही हल करने की कोशिश करना हो सकता है.
साल के अंत में पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
इस साल की शुरुआत में कर्नाटक चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी एक और हार झेलने के मूड में नहीं है. इस साल के अंत में राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में शामिल हैं जहां चुनाव होने वाले हैं.
इनमें से छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विपक्षी दल कांग्रेस का शासन है. मिजोरम में मणिपुर हिंसा के मद्देनजर सहयोगी सत्तारूढ़ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट के साथ बीजेपी के संबंध तनावपूर्ण हैं. वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं