- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में 39 नामों का ऐलान
- राहुल गांधी वायनाड से तो शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा
- केरल से 16, कर्नाटक से 7 और छत्तीसगढ़ की छह सीटों पर नामों की घोषणा
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची (Congress Candidate List) जारी कर दी गई है. इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं. बड़े नामों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ ही भूपेश बघेल और शशि थरूर का नाम भी शामिल है. कांग्रेस की यह सूची भाजपा की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक हफ्ते से भी कम वक्त में घोषित की गई है. हालांकि इस सूची में मुख्य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.
इस सूची से स्पष्ट है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि 2019 की तरह वह अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं. साथ ही इस सूची में शशि थरूर का नाम भी शामिल हैं, जो तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर थरूर लगातार तीन बार से सांसद हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 39 नामों का ऐलान; वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी
— NDTV India (@ndtvindia) March 8, 2024
पूरी खबर:- https://t.co/kOBozOFTvH#CongressFirstList #Loksabha2024 pic.twitter.com/P4H3bNIjL3
डीके शिवकुमार के भाई को भी टिकट
इसके साथ ही कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा से चुनाव मैदान में उतारा गया है. यह सीट उन्होंने 2009 में जीती थी. वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतार दिया है. डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं.
केरल से 16, कर्नाटक से 7 नामों का ऐलान
इस सूची में मुख्य रूप से कुछ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं. अन्य राज्यों में केवल छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप हैं. सर्वाधिक 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा केरल से की गई है, जहां कांग्रेस को अपने सहयोगियों के लिए शेष चार सीटें छोड़ने की उम्मीद है.
इसके बाद कर्नाटक से सात, छत्तीसगढ़ से छह और तेलंगाना से चार नामों की घोषणा की गई है. शेष मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप की सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है.
ये भी पढ़ें :
* कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार, फिर भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार
* लोकसभा चुनाव : मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद गुलबर्गा सीट से कांग्रेस टिकट के प्रमुख दावेदार
* PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शेयर की महिला सशक्तीकरण की अनूठी कहानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं