राज्यसभा चुनाव(Rajya Sabha Election 2022) के लिए कल यानी कि 10 जून को वोटिंग (Voting) होनी है. इससे एक दिन पहले आज शाम को हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के विधायक दिल्ली पहुंचेंगे. हरियाणा के कांग्रेसी विधायकों को छतीसगढ़ में एक होटल में रखा गया था, जो आज शाम को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेगे. छत्तीसगढ़ से आने वाले कांग्रेस के विधायकों को आज रात दिल्ली में ही रोका जाएगा.
सूत्रों की माने तो कांग्रेस विधायकों को राजस्थान भवन या छत्तीसगढ़ भवन में रोका जा सकता है. इसके बाद कल सुबह कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से वॉल्वो बस से सीधा चंड़ीगढ़ लाया जाएगा.जहां पर वो राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे.हरियाणा राज्यसभा की दो सीटों के लिए कांग्रेस से अजय माकन और भाजपा से कृष्ण लाल पंवार के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय भी मैदान में हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़े: नुपुर शर्मा से लेकर पत्रकार सबा नक़वी सहित कई लोगों के खिलाफ धार्मिक टिप्पणियों से जुड़े मामलों में केस दर्ज
हरियाणा में क्या है राज्यसभा चुनाव का गणित?
हरियाणा विधानसभा में 90 विधायक हैं. यहां एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 31 वोट की जरूरत है. बीजेपी के पास यहां 40 विधायक हैं. यहां की दो राज्यसभा सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में है. भाजपा से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस के अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने नामांकन दाखिला किया है.
ये भी पढ़े: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव कार्यक्रम का चुनाव आयोग आज करेगा ऐलान
तीसरे उम्मीदवार के चलते होगा मतदान
अगर दो उम्मीदवार मैदान में होते तो निर्विरोध निर्वाचन होता, तीसरे उम्मीदवार के आने से अब 10 जून को दोनों सीटों के लिए मतदान होगा. भाजपा के 40 विधायक होने से कृष्ण लाल पंवार की जीत तय मानी जा रही है. वहीं कांग्रेस के 31 विधायक हैं और माकन को जीत के लिए कम से कम 30 वोट चाहिए. विधायक कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज हैं, वह नामांकन में भी नहीं पहुंचे थे.
कुलदीप बिश्नोई कितने अहम हैं
कुलदीप के वोट नहीं करने पर 30 में से एक भी विधायक छिटका तो माकन की जीत का गणित बिगड़ सकता है. कार्तिकेय ने जजपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से पर्चा भरा है, भाजपा का भी उन्हें सहयोग रहेगा. सभी 90 विधायकों के मतदान करने पर पहली सीट जीतने के लिए भाजपा को 31 वोट की जरूरत है. उसके पास नौ वोट बचेंगे, जिसे वह निर्दलीय कार्तिकेय के पक्ष में डलवाएगी.
ये भी पढ़े: दिल्ली में 'लू' पर Yellow अलर्ट: वीकेंड पर मिल सकती है राहत, मानसून भी ठिठका; जानें- कब कहां होगी बारिश?
Video : हरियाणा में दिलचस्प हुआ राज्यसभा चुनाव, दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं