पैगंबर मोहम्मद विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार उसने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो कथित रूप से नफरत के संदेश फैला रहे हैं और विभिन्न समूहों को उकसा रहे हैं. भाजपा प्रवक्ताओं, एक सांसद, एक पत्रकार, सोशल मीडिया यूजर्स और धार्मिक संगठनों के सदस्यों के नाम पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. दिल्ली पुलिस की ओर से जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है.
इसके अलावा यति नरसिंहानंद जो हरिद्वार अभद्र भाषा मामले में जमानत पर बाहर हैं, भाजपा की मीडिया इकाई के निष्कासित प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, नुपुर शर्मा, पीस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शादाब चौहान सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि हमने सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को विभाजनकारी तर्ज पर भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया विश्लेषण के आधार पर उपयुक्त धाराओं के तहत 2 प्राथमिकी दर्ज की हैं. जिसमें से एक नूपुर शर्मा से संबंधित है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
We have registered 2 FIRs under appropriate sections on the basis of social media analysis against those trying to disrupt public tranquility & inciting people on divisive lines.
— Delhi Police (@DelhiPolice) June 9, 2022
One pertains to Ms Nupur Sharma & other against multiple social media entities.
जिनके खिलाफ केस दर्ज हुए हैं उनमें पत्रकार सबा नकवी, हिंदू महासभा की पदाधिकारी पूजा शकुन पांडे, राजस्थान के मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, अनिल कुमार मीणा और गुलजार अंसारी के नाम भी है.
पुलिस का आरोप है कि अलग-अलग धर्मों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है. साथ ही गलत तरीके से माहौल खराब करने और सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाले गए. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई है.
बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई टिप्पणी पर विवाद अब भी जारी है. कई देशों ने विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है. वहीं भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया गया, जबकि पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया गया है.
AIMIM कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में
दूसरी ओर आज दिल्ली पुलिस ने AIMIM के करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. नूपुर शर्मा और नवीन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ये जंतर-मंतर पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें -
* "पैगंबर पर विवादित टिप्पणी मामले में अलकायदा की भारत को धमकी, दिल्ली-मुंबई में आत्मघाती हमले को तैयार
* पालतू खरगोश के लापता होने से मायूस थी मालकिन, फिर पुलिस ने जो किया उस पर लोग दिल हार गए
* "PUBG खेलने से रोकने पर नाबालिग ने गोली मारकर की मां की हत्या, पुलिस को सुनाई कत्ल की फर्जी कहानी'
VIDEO: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने कहा- लॉरेंस बिश्नोई ही है मास्टरमाइंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं