विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2022

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बदसलूकी का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता अविनाश पांडे, हरीश चौधरी, प्रणव झा और चल्ला वामशी रेड्डी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पार्टी मुख्यालय में प्रवेश कर नेताओं के साथ बदसलूकी की.

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बदसलूकी का लगाया आरोप
पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तुगलक रोड थाना पहुंचे कांग्रेस नेता
नई दिल्ली:

नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा राहुल गांधी से किए जा रहे पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी की तरफ से बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया गया. इस बीच दिल्ली पुलिस की तरफ से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी मुख्यालय से हिरासत में ले लिया गया. जिसके बाद कांग्रेस की तरफ से वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी गयी और आरोप लगाया गया कि पुलिस ने पार्टी मुख्य़ालय में घुसकर नेताओं के साथ बदसलूकी की है. घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

कांग्रेस नेता अविनाश पांडे, हरीश चौधरी, प्रणव झा और चल्ला वामशी रेड्डी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पार्टी मुख्यालय में प्रवेश कर नेताओं के साथ बदसलूकी की. पुलिस की तरफ से बिना उकसावे के कार्रवाई की गयी. शिकायत में लिखा गया कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस कानून के शासन और हमारे संविधान को शर्मसार करने वाले अपराधियों के खिलाफ त्वरित और उचित कार्रवाई करेगी. कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने ट्वीट किया दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के पालन किए, कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं व नेताओं साथ की गई बर्बरता निंदनीय है, इसके खिलाफ थाना तुगलक रोड में शिकायत दर्ज कराई है.

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी.सुरजेवाला ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की हर सीमा पार गई. भाजपा के इशारे पर पुलिस दरवाजे तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय में घुसी और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पीटा. अब लगता है कि प्रजांतत्र की हत्या हो चुकी है, संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है.''

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सब्र का इम्तहान नहीं लें. किस हैसियत से पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला? वे कैसे कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीट सकते हैं? इसका जवाब दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार को देना पड़ेगा... इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी जान लें कि एक-एक अधिकारी का हिसाब होगा.'' 

ये भी पढ़ें-

Video : राहुल गांधी से पूछताछ के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिन पायलट हिरासत में लिए गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Rahul Gandhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com