दिल्ली में शराब की दुकानें अगले दो दिन बंद रहेंगी. दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट ने गुरुवार शाम को एक आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी.
एक्साइज डिपार्टमेंट के आदेश के मुताबिक, दो दिन दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L8 और L14 लाइसेंस वाली सारी रिटेल दुकानें बंद रहेंगी. इसका मतलब हुआ कि सरकारी हो या प्राइवेट, सारी दुकान बंद रहेगी.
शराब की दुकानें बंद क्यों?
इस आदेश में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के इनपुट और मौजूदा हालात को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों को बंद किया जा रहा है.

CJP का भी प्रदर्शन प्रस्तावित
चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कई दिनों से विपक्ष का प्रदर्शन चल रहा है.
इसी बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी मैदान में उतर गई है. CJP ने भी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.
अभिजीत दीपके ने ऐलान किया था कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा.
एक सीनियर अफसर ने गुरुवार को बताया कि CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली भर में 20,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है.
अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध-प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है, और लोगों से अपील की कि वे किसी भी अनधिकृत सभा में शामिल होने से बचें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं