पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) को लेकर आज दिल्ली में 22 राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में मुख्यमंत्रियों समेत 22 विपक्षी दलों को न्यौता भेजा गया था. ममता बनर्जी की इस बैठक में आज आप संयोजक अरविंद केजरावील और तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुखिया के. चंद्रखेशर राव बैठक में शामिल नहीं होंगे. ममता बनर्जी ने यह बैठक आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए बुलाई है. ममता बनर्जी की बैठक में विपक्ष के कई नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है.अभी 16 विपक्षी दलों के नेता ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंच चुके हैं. सभी नेताओं का ममता दीदी खुद गेट में आकर स्वागत और अभिवादन करती हुई नजर आ रही हैं.
बैठक में ये बड़े चेहरे हैं शामिल
बैठक में शरद पवार, फुल्ल पटेल, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस के जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, डीएमके के टी आर बालू, शिवसेना से सुभाष देसाई, प्रियंका चतुर्वेदी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेस से उमर अबदुल्ला, आरजेपी से मनोज झा और एडी सिंह मीटिंग में पहुंचे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन दलों के नेता मीटिंग में पहुंचे
- कांग्रेस
- समाजवादी पार्टी शिवसेना
- डीएमके
- पीडीपी
- जनता दल सेकुलर
- नेशनल कॉन्फ्रेंस सीपीएम
- सीपीआई
- आरएसपी
- आर्यूएमएल
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
- राजद
- एनसीपी
- टाएमसी
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं