विज्ञापन

तुरंत दिल्ली आओ...बन गई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में गैरहाजिर कांग्रेस सांसदों की लिस्ट, दफ्तर से पहुंचा फोन

संसद से सड़क तक इंडिया ब्लॉक के सांसद विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस सांसद शामिल हैं. लेकिन कई पार्टी सांसद ऐसे भी हैं जो प्रोटेस्ट में शामिल होने दिल्ली आए ही नहीं. सूत्रों के मुताबिक, उनसे राहुल गांधी खफा हैं.

तुरंत दिल्ली आओ...बन गई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में गैरहाजिर कांग्रेस सांसदों की लिस्ट, दफ्तर से पहुंचा फोन
प्रोटेस्ट में शामिल न होने वाले सांसदों को कांग्रेस ने दी चेतावनी.
फाइल फोटो
  • कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में गैरहाजिर सांसदों से जवाब मांगा है
  • महाराष्ट्र के उन सांसदों की सूची बनाई गई जिन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया
  • कांग्रेस नेताओं ने गैरहाजिर सांसदों को दिल्ली आने का आदेश दिया और प्रदर्शन में शामिल न होने का कारण पूछा
मुंबई:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल पिछले तीन दिनों से जारी है. इंडिया गठबंधन के सांसद इसमें उसका साथ दे रहे हैं. कांग्रेस सांसदों ने राहुल और प्रियंका की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया. लेकिन कुछ सासंद ऐसे भी हैं जो इस प्रदर्शन में गैरहाजिर रहे. ऐसे सांसदों से कांग्रेस खफा है. सूत्रों के मुताबिक,कांग्रेस नेताओं ने प्रोटेस्ट में गैरहजिर रहने वाले महाराष्ट्र के सांसदों से जवाब मांगा है.

गैरहाजिर सांसदों को दिल्ली बुलाया

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में गैरहाजिर रहने वाले सांसदों को तुरंत दिल्ली पहुंचने की चेतावनी दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के तीन दिन में प्रोटेस्ट में मौजूद नहीं रहने वाले सांसदों की लिस्ट बनाई गई थी. गैरहाजिर रहने वाले सांसदों को कांग्रेस पार्टी नेताओं के ऑफिस से फोन किया गया. उनसे राहुल गांधी के प्रोटेस्ट में शामिल न होने के बारे में पूछा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रदर्शन के लिए दिल्ली क्यों नहीं आए? 

बता दें कि केसी वेणुगोपाल का ऑफिस प्रोटेस्ट के हर दिन का रिव्यू कर रहा है. वह ये भी देख रहा है कि कौन-कौन सांसद दिल्ली आकर इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हैं. उनसे फोन पर प्रोटेस्ट में शामिल न होने के बारे में पूछा गया और तुरंत दिल्ली में आने का भी आदेश दिया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

बता दें कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को शुरू हुआ था.  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अन्य नेताओं के साथ बुधवार को दिल्ली में शांगरी-ला होटल के पास एक गोल चक्कर पर धरना दिया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया था. वे सभी बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. गुरुवार को भी सभी सांसद लंच पर एकजुट हुए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

महाराष्ट्र से दिल्ली न आने वाले सांसदों की बनी लिस्ट

इस बीच पार्टी का ध्यान महाराष्ट्र के उन सांसदों पर गया जो इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं आए. उनकी लिस्ट बनाई गई और उन सभी को फोन कर न आने का कारण पूछा गया और जल्द दिल्ली आने की चेतावनी भी दी गई.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-धरने पर रोल, प्रोटेस्ट से पहले लंच...राहुल के फूड ट्रेल में क्या कोई पॉलिटिकल मैसेज भी है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Protest, Gyanesh Kumar Protest, Rahul Gandhi News Today, Maharashtra News, Congress MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com