Congress Protest : मनी लॉड्रिंग मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को भी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी तीखा विरोध जताया. इसी दौरान पुलिस ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को हिरासत में ले लिया है. कई अन्य नेताओं और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय और ईडी मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया है. जहां उन्होंने प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए. वीडियो में उनमें से कुछ को घसीटते हुए और बसों में बिठाते हुए दिखाया गया है. अधीर रंजन चौधरी, भूपेश बघेल और पवन खेड़ा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.
राहुल गांधी से ED की तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, अब तक 21 घंटों तक हो चुके हैं सवाल-जवाब
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में राहुल गांधी से ED की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया.कांग्रेस की कई महिला कार्यकत्रियों को भी दिल्ली पुलिसकर्मियों ने रोका. दिल्ली पुलिस के कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश करने को लेकर भी हंगामा हुआ.
#WATCH दिल्ली: राहुल गांधी से ED की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया। pic.twitter.com/rxr2bN2LrK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
दिल्ली में राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया.
#WATCH दिल्ली: राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/CxQmaSU2i0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
ईडी (ED) राहुल गांधी से लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रही है. अब तक 21 घंटों का सवाल-जवाब हो चुका है. इसी के विरोध में कांग्रेस ने नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने से रोककर राजनीतिक गतिविधियों को रोकने का भी आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे.
कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी को टारगेट कर रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी किसान, जवान और मजदूरों के लिए आवाज उठाते रहे हैं. इसलिए उनके खिलाफ ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है.
राहुल गांधी से पूछताछ के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिन पायलट हिरासत में लिए गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं