विज्ञापन

उद्धव ठाकरे नाराज, अखिलेश भी नहीं आएंगे; राष्ट्रपति भवन मार्च से पहले इंडिया गठबंधन में क्या हो रहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है. आज विपक्षी सांसदों का एक डेलिगेशन राष्ट्रपति से मिलने वाला है. इस बीच उद्धव ठाकरे की नाराजगी की बात सामने आई है.

उद्धव ठाकरे नाराज, अखिलेश भी नहीं आएंगे; राष्ट्रपति भवन मार्च से पहले इंडिया गठबंधन में क्या हो रहा?
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव.
NDTV
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच उद्धव ठाकरे नाराज बताए जा रहे हैं.
  • उद्धव ठाकरे कांग्रेस की एकला चलो नीति से नाराज हैं. शिवसेना UBT के सांसद आज के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होगा.
  • हालांकि राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को फोन कर भविष्य में प्रदर्शन में शामिल होने का भरोसा दिलाया.
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे विपक्षी दलों के प्रदर्शन में फूट पड़ती नजर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे नाराज बताए जा रहे हैं. इस कारण आज होने वाले इंडिया अलायंस के प्रोटेस्ट में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का किसी भी सांसद के शामिल नहीं होने की सूचना सामने आई है. दूसरी ओर आज अखिलेश यादव भी दिल्ली में नहीं आ रहे हैं, हालांकि सपा के सांसद इंडिया अलायंस के प्रोटेस्ट में नजर आएंगे. मालूम हो कि आज इंडिया अलायंस के सांसद राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले हैं. 

इससे पहले सूत्रों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार आज के इंडिया ब्लॉक के प्रोटेस्ट में उद्धव ठाकरे, संजय राउत, अरविंद सावंत में से कोई भी नेता नेता मीटिंग में शामिल नहीं होगा. ठाकरे शिवसेना का कोई भी सदस्य राष्ट्रपति से मिलने जा रहे डेलिगेशन में भी मौजूद नहीं होगा.

इधर यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आज अखिलेश यादव भी दिल्ली नहीं आ रहे हैं. बताया गया कि उनका आज बलिया में कार्यक्रम है. हालांकि समाजवादी पार्टी के कई सांसद सेंट्रल हॉल पहुंचेंगे, डेलिगेशन में राजीव राय शामिल हो सकते हैं.

कांग्रेस का प्लान- समय मिला तो राष्ट्रपति से मिलेंगे, नहीं मिला तो मार्च होगा

इधर कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज के प्रोटेस्ट का एक ही प्लान है. समय मिला तो राष्ट्रपति से मिलेंगे, समय मिले या ना मिले मार्च होगा. संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे, जहां रोका गया, वहां गिरफ्तारी देंगे. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हर पार्टी के फ्लोर लीडर को संदेश भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक केसी वेणुगोपाल ने खुद सभी पार्टी के फ्लोर लीडर्स को आज के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी है और शामिल होने को कहा है.

ठाकरे शिवसेना सांसदों की नाराजी - सूत्र 

उद्धव ठाकरे की नाराजगी की वजट कांग्रेस की "एकला चलो रे" नीति को बताया जा रहा है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन दिल्ली से जो तस्वीरें सामने आई, उसमें लीड रोल में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी नजर आईं. कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने मीटिंग में कांग्रेस के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

इस बीच, राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को फोन भी किया. राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ठाकरे गुट को प्रोटेस्ट में शामिल किया जाएगा. लेकिन फिर भी ठाकरे शिवसेना आज के प्रदर्शन और मीटिंग में शामिल नहीं होगी. 

सपा के सांसद भी नहीं आए थे नजर

बताते चले कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विपक्षी दलों के प्रदर्शन में पहले सपा की नाराजगी की बात भी सामने आई थी. पहले दिन सपा के सांसद प्रदर्शन में नजर नहीं आए थे. विपक्षी दलों के नेताओं के लिए आयोजित की गई लंच बैठक और महत्वपूर्ण रणनीतिक चर्चा से समाजवादी पार्टी के सांसद और बड़े नेता पूरी तरह गायब रहे. दिल्ली में चल रहे इस बड़े जमावड़े के बीच सपा की इस गैरहाजिरी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, पार्टी की तरफ से दलील दी गई कि उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक होने के कारण उनके सांसद और नेता अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त हैं और कुछ निजी व्यस्तताएं भी थीं. 

यह भी पढ़ें - धरने पर रोल, प्रोटेस्ट से पहले लंच...राहुल के फूड ट्रेल में क्या कोई पॉलिटिकल मैसेज भी है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INDIA Alliance, INDIA Alliance Protest, India Alliance Protest Against Gyanesh Kumar, Uddhav Thackeray, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com