विज्ञापन
This Article is From May 20, 2018

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना 'वफादार कुत्ता' से करने पर बुरे फंसे संजय निरुपम

मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम ने बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के तुरंत बाद कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से कर दी.

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना  'वफादार कुत्ता' से करने पर बुरे फंसे संजय निरुपम
कांग्रेस नेता संजय निरुपम (फाइल फोटो)
  • कर्नाटक के राज्यपाल पर संजय निरुपम का विवादित बयान.
  • राज्यपाल की तुलना कुत्ते से की.
  • बाद में संजय ने माफी मांगी.
नई दिल्ली: कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने और कांग्रेस-जेडीएस की जीत के तुरंत बाद ही कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने अपने विवादित बयान से सियासी घमासान को और तेज कर दिया. दरअसल, मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम ने बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के तुरंत बाद कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से कर दी, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी. 

कर्नाटक : क्यों अचानक बदल गई एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण की तारीख, घटनाक्रम से जुड़ीं 15 बड़ी बातें

संयज निरुपम ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि, ' देश में वफादारी का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है वजुभाई वाला जी ने. शायद हिंदुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा, क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता. ' हालांकि, संजय ने एक ट्वीट भी किया था, जिसे बाद में उन्हें हटाना पड़ा. उस ट्वीट में भी उन्होंने कहा था कि वजुवाला भाजपा के वफादार कुत्ते की तरह हैं. मगर बढ़ती आलोचना को देखते हुए कांग्रेस नेता ने बाद में ट्विटर पर माफी मांगी और उसे हटा लिया.  

कर्नाटक का ट्विस्‍ट : आखिर क्‍यों बीजेपी नेतृत्‍व ने येदियुरप्‍पा से दिलाया इस्‍तीफा

उन्होंने ट्वीट किया , ‘वजुभाई वाला इंसान हैं. मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं. लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है. बहरहाल , अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं.’ निरूपम ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र की ‘हत्या ’का कोई अवसर नहीं छोड़ा है. 

VIDEO: बुधवार को CM पद की शपथ लेंगे एच.डी. कुमारस्वामी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Nirupam, Sanjay Nirupam Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com