कांग्रेस नेता मोहम्मद आसिफ खान को गुरुवार के दिन दिल्ली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद आसिफ खान को पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चोरी के मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम शाहीन बाग इलाके में गई थी और इलाके के CCTV कैमरे खंगाल रही थी. आसिफ खान मौके पर पहुंचे और पुलिस वालों से बदतमीजी करने लगे. दिल्ली पुलिस ने आसिफ खान के खिलाफ IPC/ 186, 353, 341,153A IPC में FIR दर्ज किया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मोहम्मद आसिफ खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने बुलंदशहर जिले में ही पढ़ाई की. इसके बाद वो दिल्ली के ओखला इलाके में आकर बस गए. आसिफ खान ने अपना पहला चुनाव 1997 में दिल्ली नगर निगम के ओखला वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था. वो 2007 तक पार्षद रहे. 2008 में आसिफ मोहम्मद खान राष्ट्रीय जनता दल में चल गए और दिल्ली विधान सभा चुनाव लड़ा, लेकिन इस चुनाव में वो हार गए.
मोहम्मद आसिफ खान ने साल 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वॉइन कर ली थी. कांग्रेस के टिकट पर आसिफ खान ने 2013 में विधानसभा चुनाव में लड़ा और जीत गए. लेकिन खान 2015 में दिल्ली विधान सभा चुनाव हार गए थे. तभी से वो कांग्रेस में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिफ मोहम्मद खान ने साल 2021 में एमसीडी कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी की थी. यही नहीं उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों के साथ मारपीट के अलावा उन्हें मुर्गा भी बनाया था. एमसीडी कर्मचारी से अभद्रता किए जाने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें:-
भारत जोड़ो यात्रा फिर से हरियाणा में प्रविष्ट, राहुल मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली गए
MCD के मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव कल, कांग्रेस ने किया वोटिंग में शामिल नहीं होने का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं