दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों का चुनाव (MCD Mayor Election) 6 जनवरी को सिविक सेंटर में होगा. कांग्रेस ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Congress Committee) के अध्यक्ष अनिल कुमार ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को बीजेपी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ समर्थन दिया है, जिसका सम्मान करते हुए पार्टी मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव से दूरी बनाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की पार्टी को बहुमत दिया, तो केजरीवाल अपना मेयर बनाए और दिल्ली की जनता की सेवा करें.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस के 9 पार्षद जीत कर आए हैं. कांग्रेस ने नाजिया दानिश को एमसीडी में कांग्रेस दल का नेता, शीतल को उपनेता और शगुफ्ता चौधरी को निगम में कांग्रेस पार्टी का चीफ विप लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा नियुक्त किया है. अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सदन में जनता की आवाज बीजेपी और आम आदमी पार्टी के जन विरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्लीवालों के कल्याण के लिए आवाज उठाते रहेंगे
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी निगम सदन में जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी की मिलीजुली सत्ता की गलत नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनकर बुलंद करेगी. पार्टी हमेशा से बीजेपी और आम आदमी पार्टी की एकतरफा सोच के खिलाफ आवाज उठाती रही है. भविष्य में भी दिल्लीवालों के कल्याण और अधिकारों के लिए कांग्रेस अपनी विचारधारा के अनुरुप निगम सदन में और सदन के बाहर संघर्ष करेगी.'
सुबह 11 बजे से होगी वोटिंग
शुक्रवार को एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के 6 सदस्यों का चुनाव होना है. इसे लेकर चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सबसे पहले एमसीडी चुनाव में जीते सभी पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. इसके तुरंत बाद से ही मतपत्र के जरिए एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी जो सुबह 11 बजे से होगी. सिविक सेंटर की चौथी मंजिल पर सदन परिसर में अधिकारियों, पार्षदों, सांसद और विधायक सहित 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. किसी भी पार्टी के पार्षद समर्थकों को परिसर में अंदर आने की अनुमति नहीं होगी.
AAP की 134 वार्डों में दर्ज हुई जीत
एमसीडी चुनाव के 250 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जिससे नगर निगम में बीजेपी का 15 साल का शासन खत्म हुआ. इसके साथ ही बीजेपी को इस चुनाव में महज 104 वार्ड पर जीत मिली थी और वोटिंग पार्षद जो वोट कर सकते हैं वह 250 चुने हुए पार्षद हैं. सांसदों में 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद मनोनीत लोगों में 14 विधायक जो दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सहमति पर बनाए गए हैं. कुल मिलाकर कल होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में 274 लोग ही वोटर होंगे.
"...कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही" : मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति पर CM केजरीवाल की LG को चिट्ठी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं