- अधीर रंजन ने किया सेल्फ गोल
- पूछा- क्या कश्मीर भारत का अंदरुनी मामला
- अमित शाह ने पूछा-क्या आप नहीं मानते
लोकसभा में धारा 370 के हटाए जाने का विरोध करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी इस हद तक आगे निकल गए कि खुद सोनिया गांधी बेचैन नजर आने लगीं. अधीर रंजन चौधरी ने गृह मंत्री से यह सवाल पूछ लिया कि जिस कश्मीर को लेकर शिमला समझौते और लाहौर डिक्लेरेशन हुआ है और जिस कश्मीर को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो को कहा है कि कश्मीर द्विपक्षीय मामला है तो ऐसे में यह एकपक्षीय कैसे हो गया. आपने अभी कहा कि कश्मीर अंदरूनी मामला है, लेकिन यहां अभी भी संयुक्त राष्ट्र 1948 से मॉनिटरिंग करता आ रहा है.यह हमारा आंतरिक मामला कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि सरकार 1994 में पास हुए प्रस्ताव कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग इस पर अपना रुख साफ करे. उन्होंने कहा सरकार ने सभी नियमों का उल्लंघन करके दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए हैं. उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष ने कांग्रेस को बुरी तरह लताड़ा और खुद गृहमंत्री अमित शाह ने पूछा क्या आप कहते हैं नियमों का उल्लंघन हुआ है. अमित शाह ने पूछा, 'क्या आप नहीं मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है. आप क्या बोल रहे हैं? जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. मैं जब भी जम्मू-कश्मीर कहता हूं कि तो पीओके भी इसमें होता है. मुझे गुस्सा आ रहा है कि आप नहीं सोचते हैं कि जम्मू-कश्मीर के अंर्तगत पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) भी आता है. हम इसके लिए जान भी दे सकते हैं. मैं आपको बता दूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. इसमें कोई शक नहीं है और इस पर कानूनी विवाद भी नहीं है.' अमित शाह के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने 'भारत माता की जय' और वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
कांग्रेस पार्टी के भीतर पहले से ही इस मुद्दे पर एक सुर में आवाज बाहर नहीं आ रही है. कल भुवनेश्वर कलिता ने इस्तीफा देते हुए यह कह दिया कि इस मुद्दे पर वह अलग राय रखते हैं. उसके बाद दीपेंद्र हुड्डा और रायबरेली में कांग्रेस की नेता और विधायक आदित्य सिंह और कांग्रेस के पुराने सिपहसालार जनार्दन द्विवेदी ने धारा 370 हटाने के पक्ष में बयान दिए हैं.
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर पर किया ट्वीट तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने कसा तंज- किसने लिखा...
जबकि गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में इसको न सिर्फ गैर संवैधानिक बताया है बल्कि इसे कश्मीर और भारत के बीच के पुल टूटने जैसा भी बताया है. आज जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर से दो तरह की आवाजें क्यों आ रही है तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन लोगों को कश्मीर और कांग्रेस का इतिहास नहीं पता है उनसे उनका कोई लेना देना नहीं है. वह लोग पहले कश्मीर और कांग्रेस का इतिहास पढ़ें.
अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस बुरी तरह से फंसी, राहुल गांधी के ट्वीट से भी नहीं दूर हुआ 'कन्फ्यूजन'
इस बीच राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कांग्रेस के पक्ष को साफ करने की कोशिश की उन्होंने लिखा कि यह संवैधानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन है जम्मू कश्मीर विधानसभा को भरोसे में लिए बिना और वहां के नेताओं को कैद करके लिया गया फैसला है. उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि कैसे यह सरकार सिर्फ जमीन के टुकड़े को महत्व दे रही है वहां के लोगों की भावना को नहीं अंत में उन्होंने यह भी लिखा कि किस तरह से पावर का दुरुपयोग यह सरकार कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं