विज्ञापन

'सियासी फायदे के लिए लोगों की जान को जोखिम में डाल रही कांग्रेस', खाड़ी तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

ईरान का इजरायल और अमेरिका के साथ चल रहे जंग को लेकर भारत में राजनीति हो रही है. नेताओं और राजनीतिक दलों की ओर से टीका-टिप्पणी का दौर जारी है. इस बीच रविवार को पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा, 'कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए आम जनता को जोखिम में डाल रही है'.

'सियासी फायदे के लिए लोगों की जान को जोखिम में डाल रही कांग्रेस', खाड़ी तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
केरलम के पलक्कड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
  • PM मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े इसलिए सरकार लगातार काम कर रही है.
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस सियासी लाभ के लिए खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की जान को खतरे में डाल रही है.
  • मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को अहम बताते हुए कांग्रेस की टिप्पणियों को खतरनाक बताया.
पलक्कड़:

'कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए आम लोगों की जान को जोखिम में डाल रही है', रविवार को केरलम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत में हो रही राजनीति को लेकर यह बड़ा बयान दिया है. इस जंग के कारण पश्चिम एशिया में गहराए तनाव और उस पर भारत में हो रही राजनीति को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार लगातार काम कर रही है ताकि पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर कम से कम असर पड़े. जब से युद्ध शुरू हुआ है, मैं दुनिया के नेताओं के संपर्क में रहा हूं; सभी देश संघर्ष वाले इलाकों में फँसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं.

खाड़ी मुद्दें पर कांग्रेस की टिप्पणियां खतरनाकः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दूतावास लगातार काम कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि विदेश में रह रहे भारतीयों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, उनकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. पीएम ने आगे कहा कि खाड़ी मुद्दे पर कांग्रेस की टिप्पणियां 'खतरनाक' हैं, जो 'राजनीतिक फ़ायदे' के लिए भारतीयों की जान को जोखिम में डाल रही हैं.

खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की जिंदगी खतरे में डाल सियासी फायदा उठाना चाहती है कांग्रेसः पीएम मोदी

केरलम के पलक्कड़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, "इस समय पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सबकी नजर है. इस युद्ध का प्रभाव भारत पर कम से कम पड़े इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. युद्ध शुरू होने के बाद से ही मैं इन देशों के सभी राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क में हूं. सारे देश युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस किस तरह राजनीति कर रही है वह भी आपको याद रखना है, कांग्रेस जिस तरह के बयान दे रही है, वह खतरनाक है. कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब 1 करोड़ भारतीयों की जिंदगी खतरे में पड़ जाए और फिर कांग्रेस इसका सियासी फायदा उठा सके."

किसानों की समस्या का समाधान भाजपा कर सकती हैः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के किसानों पर कहा, "...केरलम का किसान आज संघर्ष कर रहा है. धान की खरीद में यहां बार-बार देरी होती है, भुगतान समय पर नहीं मिलता. हज़ारों किसान इस अव्यवस्था से परेशान हैं... किसानों की समस्याओं का समाधान अगर कोई कर सकता है तो भाजपा कर सकती है... हमने धान की MSP में भी बढ़ोतरी की है, इसका लाभ किसानों को मिल रहा है. लेकिन राज्य सरकार किसानों को लाभ देने की बजाय उन्हें कर्ज में धकेल रही है. भाजपा, NDA की सरकार आएगी तो किसानों को इस समस्या से राहत मिलेगी, यह मोदी की गारंटी है."


दशकों से केरलम में LDF-UDF ने बड़े-बड़े घोटाले किएः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के दोनों सियासी गठबंधनों पर हमला करते हुए कहा, "केरलम में LDF-UDF दोनों ही भाजपा पर निशाना साध रही है, दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा से डरी हैं. इन्हें भाजपा का डर इसलिए है क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा. दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए हैं लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती. ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देते हैं... भाजपा आई तो इनकी जांच कराएगी इसलिए ये डर रहे हैं."

यह भी पढ़ें - BJP ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, पुडुचेरी के कैंडिडेट्स का भी हुआ ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Attacks On Congress, Iran Israel Attack, Middle East War, PM Modi On Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com