विज्ञापन

गांव-गांव घूमे, रात भी वहीं बिताएं... चुनाव से पहले CM योगी ने अपने मंत्री-विधायकों को दिया बड़ा टास्क

इस जनसंपर्क अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताकर चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की जाएगी. मंत्री और विधायकों को पदयात्रा से लेकर सभा आय चौपाल से लेकर रात्रि विश्राम करने को कहा गया है.

गांव-गांव घूमे, रात भी वहीं बिताएं... चुनाव से पहले CM योगी ने अपने मंत्री-विधायकों को दिया बड़ा टास्क
UP CM योगी आदित्यनाथ.
  • उत्तर प्रदेश में 26 मई 2026 को प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की वर्षगांठ मनाई जाएगी.
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच जून से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.
  • इस अभियान में पदयात्रा, चौपाल, रात्रि विश्राम समेत विभिन्न गतिविधियों के जरिए जनता से संवाद किया जाएगा.
लखनऊ:

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. यूपी के चुनाव को आम चुनाव 2029 का सेमीफाइनल माना जा रहा है. बीजेपी इस चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुट चुकी है. इस बीच पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने को लेकर उत्तर प्रदेश में कई तैयारियां की जा रही हैं. 26 मई 2026 को पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हुए. अब PM मोदी की सरकार की 12वीं वर्षगांठ को जनता तक ले जाने के लिए यूपी सरकार ने बड़ी तैयारी की है. शुक्रवार को सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश दिए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बैठक में कहा कि यूपी में पांच जून से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. 

पदयात्रा, चौपाल के साथ-साथ गांव में रात्रि विश्राम तक

इस जनसंपर्क अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताकर चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की जाएगी. मंत्री और विधायकों को पदयात्रा से लेकर सभा आय चौपाल से लेकर रात्रि विश्राम करने को कहा गया है.  पीएम मोदी के 12 सालों के कार्यकाल को नए भारत के निर्माण को समर्पित वर्ष बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान में जनभागीदारी पर ज़ोर देना चाहिए. 

हर विधानसभा में कार्यक्रम होंगे आयोजित

हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान प्रगति पथ यात्रा निकाली जाएगी. मंत्री और विधायकों समेत बीजेपी और एनडीए के जनप्रतिनिधि गांव गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे और कुछ गांवों में रात्रि विश्राम करना होगा. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस अभियान में जनकल्याण मेला, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और अलग अलग विषयों पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा. 

इस अभियान के ज़रिए सरकार की मंशा है कि लोग केंद्र और राज्य की योजनाओं को ध्यान में रखें. खासतौर पर लाभार्थियों को उनको मिले लाभ की याद दिला दी जाये. 

यूपी में अगले साल चुनाव, विकास का मुद्दा जन-जन तक पहुंचाने का मकसद

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जाति धर्म और विकास के नाम पर वोट मांगे जायेंगे. जाति धर्म की बात कोई कहेगा नहीं लेकिन करेगा ज़रूर लेकिन जिस मुद्दे को सब स्वीकार करेंगे, वो विकास का मुद्दा है. ऐसे में बीजेपी पीएम मोदी के 12 सालों और सीएम योगी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल को लेकर घर घर जाना चाहती है ताकि लोग इन योजनाओं के ज़रिए बीजेपी से जुड़ें. देखना होगा ये क़वायद कितनी कारगर होती है. 

यह भी पढ़ें - UP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, शीर्ष स्तर पर 50% फेरबदल, इन नेताओं की छुट्टी तय!

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Yogi Adityanath News, UP Assembly Elections 2027, BJP Government Schemes, PM Modi Tenure 12 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com