विज्ञापन
25 days ago

सिद्धारमैया की जगह अब डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वह 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे. कर्नाटक में आज शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल CLP की बैठक होनी है. इस बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. बैठक के लिए कर्नाटक के AICC इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला दिल्ली से कर्नाटक जा रहे हैं. वहीं प्रयांक खरगे भी कर्नाटक के लिए निकले.  मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ सकता है. ऐसे में उनके लिए सरकार के अंदर और बाहर दोनों जगह कड़ी चुनौतियां सामने होंगी. क्या वे थकी-हारी कांग्रेस सरकार में उसकी सुस्ती से उबारकर 2028 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नई ऊर्जा भर पाएंगे? मुंबई में CNG 2 रुपये महंगी हो गई, जिसके बाद दाम 84 रुपये हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज भारत दौरे पर आ रही हैं. पढ़ें- देश दुनिया का हर अपडेट.

ये भी पढ़ें- बिहार में आंधी-तूफान ने कहर मचाया, 107 किमी की रफ्तार हवाओं ने मचाई तबाही, 7 ने गंवाई जान

ये भी पढ़ें-ईरान से डील पर ट्रंप की मैराथन बैठक, क्या लक्ष्मण रेखा पार करेंगे, परमाणु कार्यक्रम पर रुख नरम होगा?

HERE ARE THE LIVE UPDATE...

Karnataka Live: सुरजेवाला से मिलने होटल पहुंचे डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी के जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइज़ेशन) केसी वेणुगोपाल और राज्य के पार्टी इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला से मिलने के लिए एक होटल पहुंचे.

Karnataka Live: कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को सिर्फ़ सत्ता से मतलब-शाहनवाज हुसैन

कर्नाटक में डीके शिव कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस पर शाहनवाज हुसैन ने कह कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को सिर्फ़ सत्ता से मतलब हैं. डीके शिवकुमार पर कई सारे भ्रष्टाचार के आरोप पहले से हैं.

Bihar News: नोटिस के बाद भी बंगला खाली करने को तैयार नहीं राबड़ी देवी

बिहार सरकार ने पूर्व सीएम रबड़ी देवी को उनका 10 सर्कुलर वाला सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया है. भवन निर्माण विभाग ने इसकी लेकर नोटिस ज़ारी किया है . पिछले 21 साल से लालू परिवार इसी 10 नंबर बंगले में रहता आ रहा है. राबड़ी देवी इस बंगले को खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि सरकार फ़ोर्स बुलाकर मेरे आवास को ख़ाली कराए.

Karnataka Live: डीके शिवकुमार ने अजजयना मठ में की खास पूजा

डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले  नागरभावी स्थित अजजयना मठ में खास पूजा अर्चना की. उनके भाई डी.के. सुरेश भी इस खास पूजा में उपस्थित थे.

Pune: पुणे अवैध शराब मामले में 55 आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख 12 हजार रुपये का माल जब्त

पुणे में 13 अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन के बाद एक्शन में आए राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने 55 अवैध शराब ठिकानों पर कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान विभाग ने 55 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,480 लीटर अवैध शराब और 42 हजार लीटर शराब बनाने का रसायन जब्त कर नष्ट कर दिया. एक्साइज विभाग ने इस पूरी कार्रवाई में कुल 24 लाख 12 हजार रुपये का माल जब्त किया है.

Mumbai: दूध के लिए रो रहे 4 साल के बेटे को पिता ने जमीन पर पटककर मारा

मुंबई के पवई इलाके में एक 26 साल के शख्स ने दूध के लिए लगातार रो रहे अपने ही 4 साल के बेटे का सिर फर्श और दरवाजे पर पटककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक बच्चे की बुआकी शिकायत पर पवई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मामला  29 मई को शाम करीब 5:00 से 5:30 बजे के बीच का है.

Karnataka Live: सिद्धारमैया ने अपने आवास पर सुनीं लोगों की शिकायतें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने कावेरी आवास पर लोगों की शिकायतें सुनीं.

Karnataka Live: सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र अपने आवास से निकले

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र बेंगलुरु में अपने आवास से रवाना हुए. उनके नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनने वाली नई कर्नाटक कैबिनेट में शामिल होने की उम्मीद है.

Karnataka Live: डीके की शपथ ग्रहण को लेकर राज्यपाल से अनौपचारिक चर्चा- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, शिवकुमार ने नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण को लेकर राज्यपाल से अनौपचारिक चर्चा की क्योंकि राज्यपाल के उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल रवाना होने की संभावना है. 

Karnataka Live: डीके शिवकुमार ने लोक भवन में राज्यपाल से की मुलाकात

कर्नाटक में डी के शिवकुमार ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की. 

यह मुलाकात कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में शनिवार शाम उनके संभावित निर्वाचन से पहले हुई.

Karnataka Live: दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला

केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे और शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे.

Karnataka Live: सिद्धारमैया ने राहुल-खरगे से की थी मुलाकात

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थीं. 

Karnataka Live: सिद्धारमैया करेंगे CLP की बैठक की अध्यक्षता

सीएलपी की बैठक शनिवार शाम 4 बजे विधान सौध के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू होगी. सिद्धारमैया बैठक की अध्यक्षता करेंगे. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, एआईसीसी के महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधान परिषद में सदन के नेता एन.एस. बोस राजू तथा पार्टी के सभी कार्यकारी अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे. इसकी घोषणा कांग्रेस विधायक दल के सचिव और विधायक अल्लामप्रभु पाटिल ने की.

Karnataka Live: डीके. शिवकुमार के सामने कौन सी चुनौतियां?

  • कांग्रेस का आंतरिक संतुलन: सिद्धारमैया के मजबूत अहिंडा/ओबीसी आधार और समर्थकों का प्रबंधन
  • विपक्ष: 2028 के चुनावों से पहले भाजपा और जेडी(एस) का गठबंधन; शासन और क्षेत्रीय मुद्दों (जैसे, जल, लिंगायत/वोक्कालिगा समीकरण) पर उनका मुकाबला
  • शासन और छवि: लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद पार्टी की एकता को फिर से बनाना और गुटबाजी को एड्रेस करना

Karnataka Live: डीके ने छुए थे मल्लिकार्जुन खड़गे के पैर

डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. 

Karnataka Live: डीके शिवकुमार आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता

डीके शिवकुमार के साथ कितने लोग शपथ लेंगे इस पर आखिरी फैसला सोमवार को लिया जाएगा. आज शाम डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. शाम चार बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी.

Karnataka Live: डीके शिवकुमार की शपथ ग्रहण के लिए रखा गया दो बातों का ध्यान

डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे. डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों के मुताबिक शपथ की तारीख तीन जून को तय करने में दो बातों का ध्यान रखा गया है. पहला, शुभ मुहूर्त और दूसरा राहुल गांधी की उपलब्धता. 

Karnataka Live: प्रियांक खड़गे बेंगलुरु के लिए रवाना

कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रियांक खड़गे बेंगलुरु के लिए रवाना होने के लिए IGI एयरपोर्ट पहुंचे.

Karnataka Live: रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक के लिए निकले

कर्नाटक के AICC इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला शाम 4 बजे CLP की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं. ये बैठक डीके शिवकुमार के लिए अहम है.

Karnataka Live: बेंगलुरु में आज CLP की बैठक

बेंगलुरु में आज शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल CLP की बैठक होने वाली है. इस बैठक में डीके को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

Karnataka Live: 3 जून को कर्नाटक सीएम की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह 3 जून, बुधवार को होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rain Alert, Delhi NCR Weather, Donald Trump, PM Modi, Karnataka Clp Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com