विज्ञापन

राम चरण से मिलकर पीएम मोदी ने पूछा था ये सवाल, सुनाई पश्चिम बंगाल की कहानी

पेड्डी के प्रमोशन के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात का किस्सा राम चरण ने सुनाया और बताया कि उन्होंने उनसे क्या बात की थी. 

राम चरण से मिलकर पीएम मोदी ने पूछा था ये सवाल, सुनाई पश्चिम बंगाल की कहानी
पीएम मोदी से राम चरण ने की थी बातचीत
नई दिल्ली:

एक्टर राम चरण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले साल हुई मुलाकात काफी चर्चा में रही थी क्योंकि फैंस जानना चाहते थे कि उन दोनों के बीच क्या बात हुई. वहीं इसी बातचीत के बारे में हाल ही में राम चरण ने खुलासा किया और बताया कि उनकी बातचीत सिनेमा और भारत के बदलते चेहरे को लेकर थी. वहीं उन्होंने बताया कि पीएम मोदी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी को लेकर जानना चाहते थे और बातचीत के दौरान पूछा कि यह फिल्म किस बारे में हैं. 

पीएम मोदी से मुलाकात पर कही ये बात

राम चरण हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी को प्रमोट करने स्पेशल इवेंट में पहुंचे थे. इवेंट के दौरान राम चरण ने पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में कहा, “पिछली बार जब मैं दिल्ली में हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला तो उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘पेड्डी' (Peddi) किस बारे में है. मैंने उन्हें बताया कि यह एक विकसित भारत और हमारे गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है. तब मोदी जी ने पश्चिम बंगाल की एक कहानी सुनाई. जहां दशकों पहले एक छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के 85 से ज्यादा लोग फुटबॉल खेलते हैं.”

ये भी पढ़ें- “अल्लाह को मांस या खून की जरूरत नहीं” बकरीद पर रामायण की लक्ष्मण की बहू सारा खान ने किया ये कमेंट

राम चरण ने कही ये बात

राम चरण ने आगे कहा, “आज हम साउथ में जो फिल्में बना रहे हैं, वो हमारी संस्कृति और हमारी जमीन से गहराई से जुड़ी हुई हैं. वे शहरों पर आधारित नहीं हैं, बल्कि उनकी पृष्ठभूमि गांव और छोटे कस्बे हैं. भारत की हमारी तीरंदाजी टीम में कई आदिवासी खिलाड़ी हैं, क्योंकि उनमें यह प्रतिभा स्वाभाविक रूप से मौजूद होती है. यह देखना बहुत सुखद है कि जब गांवों से आने वाली ऐसी प्रतिभा को पहचान मिलती है.”

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राम चरण ने वाइफ उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ पीएम मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी और उनका शुक्रिया किया था. वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी. 

ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने कमरे की सफाई वाले तंज पर दिया मजेदार जवाब, बोलीं- 'रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com