कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की. पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जल्द जारी हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली सीईसी ने राजस्थान के लिए सात सीट पर उम्मीदवारों की नाम पर मुहर लगाई है. पार्टी राजस्थान के लिए पहले ही 10 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीईसी की बैठक के बाद कहा कि आज राज्य की 12 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया . उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'हमने महाराष्ट्र की कम से कम 18-19 सीट पर चर्चा की है. हमने कम से कम 12 सीट ‘फाइनल' कर ली हैं. कल सुबह हमारी शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ बैठक है. अंतिम चर्चा होगी और कल या परसों तक सभी सीट की घोषणा कर दी जाएगी.'
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
सूत्रों का कहना है कि सीईसी ने गुजरात के लिए भी सात उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है. कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. उसने पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे. पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम भी शामिल था जो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं.
कांग्रेस की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के थे. पार्टी की दूसरी सूची में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से जबकि 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से थे.
देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं