विज्ञापन

ईशान किशन की बादशाहत पर संकट, अभिषेक शर्मा के पास टी-20 में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार (27 अक्टूबर) को होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इंजरी के चलते दूसरा टी20 मिस करने के बाद ईशान किशन तीसरे टी20 में भी नहीं खेल पाएंगे.

ईशान किशन की बादशाहत पर संकट, अभिषेक शर्मा के पास टी-20 में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका
ईशान किशन की नंबर-1 कुर्सी पर खतरा
NDTV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीसरे टी-20 से ईशाम किशन बाहर हो गए हैं. बीसीसीई ने ईशान किशन के तीसरे टी20 से बाहर होने की जानकारी दी है. बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईशान किशन अपनी दाहिनी जांघ की हल्की चोट (लो-ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन) से अच्छी तरह उबर रहे हैं.  उन्हें यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान लगी थी.  वह अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए 27 अक्टूबर 2026 को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 मैच से वह बाहर रहेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है। कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मैच के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे."

ईशान से आगे निकलने का मौका

बता दें कि इस साल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ईशान किशन नंबर 1 पर है. ईशान ने अबतक 1159 रन बनाए हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा के नाम 1012 रन दर्ज है. अभिषेक के इस मामले में नंबर 1 बनना है तो उन्हें 148 रन और बनाने होंगे. 

साल 2026 में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • ईशान किशन - 1159
  • अभिषेक शर्मा - 1012
  • करणबीर सिंह - 895
  • संजू सैमसन - 784
  • तिलक वर्मा - 715

तीसरे टी20 में नंबर 3 बैटिंग ऑर्डर को लेकर सस्पेंस

ईशान किशन की जगह दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वैभव को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. वैभव 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि, ईशान की गैरमौजूदगी में 15 वर्षीय वैभव को ही तीसरे टी20 में भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें | नीरज के हरियाणा से निकला एक और जैवलिन थ्रोअर, वरुण भाम्बू का कमाल, 71.20 m भाला फेंक तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

यह भी पढ़ें | 2 मैच में 99 रन लुटाने वाले भुवनेश्वर कुमार को मोर्ने मोर्केल का संदेश, बोले- उनसे बहुत उम्मीदें हैं...

यह भी पढ़ें | रोहित-गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, जो रूट नंबर 4, चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ ODI XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Abhishek Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com