NDTV युवा कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने ED द्वारा सीएम केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार करने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस देश में कानून सभी के लिए एक जैसा ही है. चाहे वह केजरीवाल हो या फिर कोई आम नागरिक. साथ ही जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल पर अनुराग ठाकुर ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स को लेकर कानून है. अगर आप राजनीतिक पार्टी हो तो आपको टैक्स नहीं लगेगा लेकिन रिटर्न फाइल करना होगा. लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया, तो ऐसे में क्या करना चाहिए कि देश के कानून से ऊपर कांग्रेस को रख दें.
"केजरीवाल के लिए कोई अलग कानून नहीं"
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि आपको याद होगा कि अरविंद केजरीवाल जब राजनीति में आए तो वह कहते थे कि मैं सुरक्षा नहीं लूंगा ना ही सरकारी बंगला लूंगा. लेकिन उन्होंने अपने लिए शीश महल बनाया. 45 करोड़ का घपता उसमें कर लिया. इससे बड़ी बात दो-दो बड़ी गाड़ियां ली और दो-दो राज्य की सुरक्षा भी ली.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरविंद केजरीवाल कहते थे कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी. आज खुद भ्रष्टाचार में डूबते जा रहे हैं. स्थिति ये है कि केजरीवाल के उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री और अब खुद अब केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच जेल में हैं.
"10 साल से हमपर भ्रष्टचार का एक भी आरोप नहीं"
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा कहना गलत है कि सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर ही जांच एजेंसियां कार्रवाई करती हैं. जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनपर कानून के मुताबिक कार्रवाई होती है. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर भाजपा से जुड़ा कोई भी व्यक्ति है और अगर उसने कोई भ्रष्टाचार किया हो तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी. मैं आपको बता दूं कि पीएम मोदी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा. हम बीते 10 साल से सत्ता में हैं लेकिन हमपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं