विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2024

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, जानिए कहां कितना दर्ज हुआ तापमान

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा.

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, जानिए कहां कितना दर्ज हुआ तापमान
पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी
चंडीगढ़:

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया. दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा. यहां मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा.

अंबाला में भी ठंड की स्थिति बनी रही और यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 3.5 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में भी ठंड की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली. अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और एसबीएस नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- "न टॉयलेट और न पानी की सुविधा...": एयरपोर्ट पर घंटों फंसी रहीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे, फूटा गस्सा

ये भी पढ़ें- डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 लोगों पर केस दर्ज, 17 लाख रुपये जब्‍त

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Weather, Punjab Weather, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com