विज्ञापन

फरीदाबाद में जिम पहुंची दो महिलाओं को SUV ने मारी जोरदार टक्कर, इनोवा से उतरकर कर रही थीं पार्किंग

सुबह के समय जिम और पार्किंग जैसी जगहों पर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. फरीदाबाद के NIT-3 में हुई इस दुर्घटना में दो महिलाएं SUV की चपेट में आ गईं. पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

फरीदाबाद में जिम पहुंची दो महिलाओं को SUV ने मारी जोरदार टक्कर, इनोवा से उतरकर कर रही थीं पार्किंग
फरीदाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया.
  • हरियाणा के फरीदाबाद के NIT-3 इलाके में सुबह जिम पहुंची दो महिलाओं को तेज रफ्तार SUV ने टक्कर मार दी
  • दोनों महिलाएं अपनी इनोवा कार से उतरकर उसे पार्क करने की कोशिश कर रही थीं तभी दुर्घटना हुई
  • टक्कर के बाद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह-सुबह जिम पहुंची दो महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया. दोनों अपनी कार से उतरकर पार्किंग कर रही थीं तभी तेज रफ्तार SUV ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह घटना फरीदाबाद के NIT-3 इलाके की है. जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच दो महिलाएं जिम पहुंची थीं. दोनों अपनी इनोवा कार से नीचे उतरीं और उसे पार्क करने लगीं. इसी दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में एक SUV कार आई. इससे पहले कि दोनों महिलाएं कुछ समझ पातीं SUV ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं और सड़क पर गिरकर घायल हो गईं.

SUV की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुईं दोनों महिलाएं

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने दोनों घायल महिलाओं को संभाला और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं SUV को भी एक महिला चला रही थी जो सुबह जिम के लिए ही वहां पहुंची थी.

CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

इस सड़क हादसे की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं अपनी इनोवा कार से उतरकर उसे पार्क करने की कोशिश कर रही हैं. तभी सामने की ओर से तेज रफ्तार SUV आती है और दोनों को टक्कर मार देती है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में यह हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें | हरियाणा में लोग बोले- लड़की भाग जाएगी, वही बेटी SDM बनकर घर लौटी, कहानी रवीना बनेटा की

यह भी पढ़ें | लाल डोरा संपत्ति मालिकों को मिलेगा मालिकाना हक, हरियाणा में 18 नवंबर से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Road Accident, Faridabad News, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com