कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च का ऐलान किया है. बीते दिन जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया. इसके बाद अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर हैं.
सीजेपी कल यानी सोमवार को जंतर मंतर से संसद का मार्च करने जा रही है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीजेपी को मार्च करने परमिशन नहीं मिली है.
सूत्रों ने पुलिस के हवाले से बताया है कि अब तक मार्च के लिए कोई परमिशन दिल्ली पुलिस से नहीं मांगी गई है. पुलिस ने कई बार CJP के लोगों से पूछा कि क्या प्लान है लेकिन CJP की तरफ से नहीं बताया गया है.
पुलिस का क्या कहना है?
संसद का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है. ऐसे में दिल्ली पुलिस किसी तरह का मार्च संसद के आसपास नहीं होने देना चाहती है. ऐसा इसलिए भी कि जंतर मंतर से संसद महज 500 मीटर की दूरी पर है.
ऐसे में पुलिस मल्टीलेयर्ड सिक्योरिटी और मल्टीलेयर्ड बैरिकेडिंग के इंतजाम करेगी. दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवान बड़ी संख्या में सभी महत्वपूर्व जगहों पर तैनात रहेंगे.
संसद के आसपास 163 BNSS लागू
संसद के आसपास धारा BNSS 163 लागू है. उधर नेशनल कॉन्फ्रेस ने भी 20 जुलाई को जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है.
हालांकि की अभी तक दिल्ली पुलिस से इसके लिए कोई परमिशन नहीं मांगी गई है. पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और परिस्थित को देखकर कानून व्यवस्था कैसे कायम करना है उस हिसाब से फैसले लिए जायेंगे.
यह भी पढ़ें: अब पता चला अनशन करना कितना मुश्किल, दो दिन में मेरी हालत खराब हो गई: अभिजीत दीपके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं