विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

सीएम योगी आदित्यनाथ आज से गुजरात के दो दिनों के दौरे पर, कई जनसभाएं

योगी आदित्यनाथ बीजेपी की गुजरात गौरव यात्रा में होंगे शामिल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही यात्रा

सीएम योगी आदित्यनाथ आज से गुजरात के दो दिनों के दौरे पर, कई जनसभाएं
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे.
  • वलसाड, सूरत और भुज सहित कई जिलों में कार्यक्रम
  • योगी की दौरे के दौरान करीब दो दर्जन जनसभाएं होंगी
  • उत्तर भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे
नई दिल्ली: बीजेपी में उभरते हुए नए नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बनाते जा रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गुजरात की यात्रा पर रवाना होंगे. गुजरात में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान वे गुजरात गौरव यात्रा में भाग लेंगे. योगी हाल ही में केरल में पार्टी की जनसुरक्षा यात्रा में भी शिरकत कर चुके हैं.

योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को सुबह लखनऊ से रवाना होकर करीब 10 बजे गुजरात के वलसाड जिले के पारडी पहुंचेंगे. वे वहां पांच जनसभाएं करेंगे. पहली जनसभा वलसाड में करीब 11 बजे होगी और बाकी की तीन जनसभाएं नवसारी और एक सूरत जिले में होंगी. नवसारी जिले के चीखली में 12 बजे, एरु में 3.20 बजे, कबीलपोर में 4.15 और आखिरी जनसभा सूरत जिले के सचिन में शाम को करीब 5.40 बजे होगी.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के विरुद्ध अभियान चलाए पुलिस : योगी आदित्यनाथ

योगी की दौरे के दौरान करीब दो दर्जन जनसभाएं होंगी. योगी सूरत में रात्रि विश्राम करेंगे. बताया जाता है कि सूरत में योगी उत्तर भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे. वे वहां सुरक्षा की गारंटी देते हुए उद्यमियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे.

VIDEO : केरल का दौरा

योगी आदित्यनाथ की गुजरात यात्रा राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है. गुजरात गौरव यात्रा कई जिलों से गुजरेगी. शनिवार को योगी की यात्रा भुज से शुरू होगी. इस दिन उनकी सुखपुर, मनकुवा, समना, देसालपुर, देवपर, नख्यात्राना, मनगांव, गधारीशा, शेरडी, मांडवी, विदादा, भुजपुर और मुंडरा में जनसभाएं होंगी. रात करीब नौ बजे उनका दूसरे दिन का यात्रा कार्यक्रम समाप्त होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Aditiyanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com